June 5, 2026

नव निर्वाचित भाजपा सासंद कंगना रनौत पर हमला: एयरपोर्ट पर CISF की महिला जवान ने मारा थप्पड़

IMG_20240606_183728

नई दिल्लीः हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से नव निर्वाचित भाजपा सासंद व अभिनेत्री कंगना रनौत को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है।


बताया जा रहा है कि चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर तैनात CISF की महिला जवान ने उन्हें थप्पड़ मारा है। कंगना रनौत ने मामले की शिकायत कर महिला जवान को नौकरी से हटाने और उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

मिली जानकारी के अनुसार वह चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर पहुंची थीं। उन्हें फ्लाइट से दिल्ली आना था। सिक्योरिटी चेक इन के बाद जब वह बोर्डिंग के लिए जा रही थीं, इसी दौरान एलसीटी कुलविंदर कौर (CISF यूनिट चंडीगढ़ एयरपोर्ट ) ने उन्हें थप्पड़ मारा। उसके बाद कंगना रनौत के साथ यात्रा कर रहे शख्स मयंक मधुर, ने कुलविंदर कौर को थप्पड़ मारने की कोशिश की। आरोपी CISF कर्मी को हिरासत में ले लिया गया है।


You may have missed