June 3, 2026

82 दिनों बाद हटा आचार संहिता: अब शुरू होंगे रुके हुए सभी काम, चुनाव आयोग ने जारी किया आदेश

IMG_20240607_091936

भोपाल : लोकसभा चुनाव के परिणाम देश भर में सामने आ गए है। लोकतंत्र का महापर्व का कार्यक्रम पूरा हो गया है। ऐसे में लोकसभा चुनाव के चलते आदर्श आचार संहिता 82 दिनों बाद गुरुवार शाम से हटा दिया है।


जिसको लेकर चुनाव आयोग ने आदेश भी जारी कर दिया है। बता दें कि आम चुनाव के मद्देनजर 16 मार्च 2024 से आचार संहिता लागू हुई थी। जो की आज खत्म हो गई है।

शहर से धारा 144 हटा
बता दें कि अब किसी भी जश्न के लिए प्रशासन से अनुमति लेने की जरुरत नहीं पड़ेगी। इसके साथ ही तीन माह से बंद पड़े कार्य तेजी से शुरू किए जाएंगे।

इतना ही नहीं अब से प्रदेश में कलेक्ट्रेक्ट में आम जनता की शिकायत सुनने के लिए जनसुनवाई शुरू हो जाएगी। शहर से धारा 144 पूरी तरह हट गई है ।

विवाह समारोह समेत अन्य कार्यक्रम के लिए बैंड बाजा के लिए एसडीएम से अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं होगी। इसके साथ ही शासकीय कर्मचारियों के अवकाश, नगर निगम, लोक निर्माण समेत विधायकों और मंत्रियों की निधि से नए काम कराएं जा सकेंगे।


You may have missed