April 18, 2026

भखारा में रफ्तार का कहर: अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत, दूसरा गंभीर रुप से घायल

IMG-20240608-WA0001

भखारा: धमतरी जिले में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन हादसों से सड़के खून से लाल हो रही है। वही नगर पंचायत भखारा में पैदल जा रहे एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। जिससे व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। घटना से गुस्साए लोगों ने धमतरी-भखारा मार्ग में चक्का जाम कर दिया और जमकर नारेबाजी की।


बताया जा रहा है कि भखारा निवासी वेदराम यादव टहलने के लिए निकला था। जिसे किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और लोगों ने सड़क में उतरकर चक्का जाम कर दिया।

स्थानीय लोगों की मांग है कि सड़क में ब्रेकर बनाया जाए और बाइपास मार्ग को निर्माण हो। पुलिस द्वारा काफी समझाइश देने और कार्रवाई का भरोसा दिलाने पर लोगों का गुस्सा शांत हुआ। बहरहाल भखारा पुलिस अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुड़ गई है।


You may have missed