April 29, 2026

NEET एग्जाम विवाद के बीच बड़ी खबर: NTA के डीजी सुबोध कुमार हटाए गए, सुधार के लिए 7 मेंबर की कमेटी बनी

breaking news

NEET एग्जाम विवाद के बीच केंद्र सरकार ने शनिवार शाम 9 बजे NTA के महानिदेशक सुबोध कुमार को हटा दिया।


प्रदीप सिंह खरोला को नया डीजी नियुक्त किया गया है। वह कर्नाटक कैडर के 1985 बैच के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी हैं। खरोला इंडियन ट्रेड प्रोमोशन ऑर्गनाइजेशन के CMD हैं।

1 मई 2024 को उन्हें स्टॉफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) का चेयरमैन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था। इससे पहले दोपहर शिक्षा मंत्रालय ने NTA की परीक्षाओं में गड़बड़‍ियां रोकने और पारदर्शिता लाने के लिए 7 सदस्यीय हाई लेवल कमेटी का ऐलान किया।

ISRO के पूर्व चेयरमैन और IIT कानपुर के पूर्व डायरेक्‍टर के. राधाकृष्‍णन इसके चीफ होंगे। यह कमेटी 2 महीने में शिक्षा मंत्रालय को रिपोर्ट सौंपेगी।

NEET एग्जाम विवाद पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 20 जून को प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में इसकी घोषणा की थी।

शिक्षा मंत्री ने कहा था कि ये कमेटी NTA के स्‍ट्रक्‍चर, फंक्‍शनिंग, एग्‍जाम प्रोसेस, ट्रांसपेरेंसी, ट्रांसफर और डेटा, सिक्‍योरिटी प्रोटोकॉल को और इम्प्रूव करने के लिए शिक्षा मंत्रालय को सुझाव देगी।


You may have missed