May 1, 2026

27 जून को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन: प्लेसमेंट कैंप में 6158 पदों पर होगी भर्ती, 8वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक कर सकेंगे आवेदन

latest job update

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में 8वीं से लेकर ग्रेजुएशन पास कर चुके युवाओं के लिए नौकरी का शानदार अवसर है।


इसे लेकर 27 जून को लखीराम ऑडिटोरियम भवन में प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा। जिसमें फाइनेंस, आईटीआई, कम्प्यूटर ऑपरेटर, फायर एण्ड सेफ्टी समेत 27 कंपनियों से संबंधित करीब 6158 पदों पर भर्तियां होंगी।

प्लेसमेंट के लिए ये डॉक्यूमेंट्स लेकर पहुंचें
जिला प्रशासन की ओर से आयोजित मेगा प्लेसमेंट कैंप में कंपनियों की तरफ से तत्काल ऑफर लेटर दिया जाएगा।

भर्ती के लिए प्रदेश भर से इच्छुक आवेदक अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस के साथ शामिल हो सकते (CG Job News) हैं।

बंपर पदों के लिए यह है शैक्षणिक योग्यता
भर्ती के लिए 8वीं-10वीं, 12वीं के साथ ही ग्रेजुएट, आईटीआई और एमबीए पास उम्मीदवार इसमें भाग ले सकते हैं।

कंपनियों में पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता तय की गई है।

आवेदकों को उनकी शैक्षणिक और अनुभव प्रमाण पत्र सहित सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने के लिए कहा गया (CG News) है।

इतनी मिलेगी सैलरी
प्रशासन (CG Job News) द्वारा आयोजित रोजगार (CG Employment) मेले में शामिल होने और चयनित उम्मीदवारों को उनकी शैक्षणिक योग्यता और पद के अनुसार सैलरी दी जाएगी।

चयनित आवेदकों को न्यूनतम 7 हजार रुपए और अधिकतम 35 हजार रुपए तक सैलरी मिलेगी।

कैंप सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक लगेगा
27 जून सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक मेगा प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया हा रहा है।

इसमें कृषि, उद्योग, निर्माण, इंश्योरेंस, सुरक्षा, फाइनेंस, बैंकिंग, सर्वेयर, आई.टी.आई., कम्प्यूटर, फायर एण्ड सेफ्टी जैसे विभिन्न 27 सेक्टरों से संबंधित कंपनी शामिल हैं।

सहायक कलेक्टर खन्ना को बनाया नोडल अधिकारी
इस मेगा प्लेसमेंट कैंप (CG Job News) की तैयारी शुरू कर दी गई है।

सहायक कलेक्टर तन्मय खन्ना को कैंप का नोडल अधिकारी बनाया गया है।

उन्होंने सोमवार को ऑडिटोरियम और जिला रोजगार कार्यालय का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया।

उन्होंने अधिनस्थ अफसरों को 26 जून तक सभी तैयारी पूर्ण कर रिपोर्ट करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर अवनीश शरण ने की युवाओं से यह अपील
यहां बता दें कि, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर स्थानीय युवाओं को नौकरी देने के लिए 27 जून को विशाल कैंप का आयोजन किया जा रहा है।

कलेक्टर अवनीश शरण ने युवाओं से इस मौके का लाभ उठाने की अपील की है।

इस अवसर पर कोनी आदर्श आईटीआई के प्राचार्य अरुण कुमार सिंह, उप संचालक रोजगार एसी पहारे और सहायक संचालक कौशल विकास उमाकांत पटेल ने भी युवाओं से प्लेसमेंट कैंप का लाभ लेने की अपील की है।


You may have missed