April 30, 2026

Jio के बाद Airtel के रिचार्ज 21% तक महंगे: सबसे सस्ता प्लान भी हुआ महंगा, शेयर ₹1536 के रिकॉर्ड हाई पर

airtel

एयरटेल (Airtel) ने जियो (Jio) के बाद मोबाइल टैरिफ में 10%-21% तक बढ़ोतरी की घोषणा की है। सुनील भारती मित्तल की टेलीकॉम कंपनी ने कहा कि वह 3 जुलाई 2024 से मोबाइल टैरिफ में संशोधन करेगी।


अब 179 रुपए वाला सबसे सस्ता प्लान 199 रुपए में मिलेगा। इसमें 28 दिन की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग और 2 GB डेटा मिलता है।

वहीं 265 रुपए वाला प्लान 299 रुपए में मिलेगा। इसमें 28 दिन की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और 2 GB डेटा रोजाना मिलता है।

मजबूत बिजनेस मॉडल के लिए ARPU ₹300 से ऊपर जरूरी
एयरटेल ने कहा कि उसका मानना है कि भारत में दूरसंचार कंपनियों के लिए वित्तीय रूप से मजबूत बिजनेस मॉडल को सक्षम करने के लिए एवरेज रेवेन्यू पर यूजर यानी, ARPU ₹300 से ऊपर होना चाहिए। हम एंट्री लेवल प्लान में 70 पैसे प्रति दिन की बढ़ोतरी कर रहे हैं।

रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा एयरटेल का शेयर
एयरटेल की रिचार्ज प्लान में बढ़ोतरी करने के चलते आज उसका शेयर रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान शेयर ने 1,536 रुपए का स्तर छुआ। हालांकि, अभी ये 0.46% की गिरावट के साथ 1,467 रुपए पर कारोबार कर रहा है। इस साल शेयर 44% चढ़ा है।

वित्त वर्ष 2024 में मुनाफा 10.52% घटा
एयरटेल का पूरे वित्त वर्ष 2024 में कॉन्सोलिडेटेड मुनाफा 10.52% घटकर ₹7,467 करोड़ हो गया। वित्त वर्ष 2023 में मुनाफा ₹8,345 करोड़ रहा था।

कंपनी का वित्त-वर्ष 2024 में रेवेन्यू 8% बढ़ा
कंपनी का वित्त वर्ष 2024 में ऑपरेशन से रेवेन्यू बढ़कर ₹1.50 लाख करोड़ पहुंच गया। वित्त वर्ष 2023 में रेवेन्यू ₹1.39 लाख करोड़ रहा था। यानी रेवेन्यू में 8% की बढ़ोतरी हुई है।


You may have missed