June 3, 2026

Jio का रिचार्ज 25% तक महंगा: 239 वाला प्लान अब ₹299 में मिलेगा, इस तारीख से लागू होंगी नई दरें

jio2

रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने अपने प्रीपेड (Prepaid plans) और पोस्टपेड प्लान्स (postpaid plans) की कीमतें 15% से 25% बढ़ा दी हैं। नए टैरिफ प्लान 3 जुलाई से लागू होंगे। अब 239 रुपए वाला सबसे पॉपुलर प्लान 299 रुपए का हो गया है।


239 रुपए वाले प्लान में रोजाना 1.5GB डेटा मिलता है। इसकी वैलिडिटी 28 दिनों की होती है। वहीं सबसे सस्ता प्रीपेड प्लान 155 रुपए का था, यह अब 189 रुपए में मिलेगा।

15 रुपए वाला डेटा ऐड-ऑन अब 19 रुपए का हुआ
मंथली और लॉन्च टर्म रिचार्ज प्लान्स की टैरिफ बढ़ाने के साथ-साथ कंपनी ने डेटा ऐड-ऑन यानी प्लान के दौरान डेटा लिमिट खत्म हो जाने के बाद एक्सट्रा डेटा लेने वाले प्लान्स की कीमतें भी बढ़ाईं है। 1GB डेटा ऐड ऑन के लिए 15 रुपए लगते थे, उसके लिए अब 19 रुपए देने होंगे।


You may have missed