April 19, 2026

CG में 5 लोगों की रहस्यमई तरीके से मौत: कुएं में उतरे व्यक्ति को एक एक कर बचाने उतरे सभी

IMG_20240705_111022

छत्तीसगढ़ में आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। कुंए में उतरे 5 लोगों की जहरीली गैस से दम घुटने से मौत हो गई है। मृतकों में पिता और उसके 2 बेटे भी शामिल हैं।


हादसा जांजगीर चांपा जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र के किकिदार गांव में हुआ। कुएं में गिरी लकड़ियों को निकालने के लिए पांचों लोग कुएं में उतरे थे। रस्सी के जरिए कुएं में उतरे व्यक्ति का दम घुटने लगा और वह चिल्लाया तो उसे बचाने के लिए दूसरा व्यक्ति नीचे उतरा।

मिली जानकारी के अनुसार, जब दोनों काफी देर तक बाहर नहीं आए तो मामला जानने के लिए 3 अन्य लोग कुएं में उतरे, लेकिन रास्ते में ही जहरीली गैस की चपेट में आने से कुएं के अंदर गिर गए। पांचों शवों को कुएं से निकाला जा रहा है।

मृतकों की शिनाख्त रामचंद्र जायसवाल, रमेश पटेल, जितेंद्र पटेल, राजेंद्र पटेल, टिकेश्वर चंद्र के रूप में हुई। मौके पर बिर्रा पुलिस, SDRF, FSL की टीमें पहुंच गई हैं। वहीं ग्रामीणों की भीड़ भी जुटी हुई है। लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।


You may have missed