राशन कार्ड धारकों के लिए खुशखबरी: गेहूं, चावल के साथ अब राशन कार्ड धारकों को मिलेगी एक और सामान
देशभर के करोड़ों लोगों को केंद्र सरकार द्वारा फ्री में राशन उपलब्ध करवाया जा रहा है। ताकि गरीब जनता अपना जीवन यापन कर सके। इसी कड़ी में प्रदेश सरकार भी जनता को राहत पहुंचने के लिए तरह तरह की स्कीम चला रही है। ताकि गरीब वर्ग के लोगों को किसी तरह की दिक्कत न हो।


इसी कड़ी में प्रदेश सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। जिसके तहत अब राशन कार्ड धारकों को फ्री गेहूं, चावल के अलावा और भी सामान दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री नमक पोषण योजना’ का हुआ शुभारंभ
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हाल ही में ‘मुख्यमंत्री नमक पोषण योजना’ का शुभारंभ किया, इसके तहत राज्य में गरीब परिवारों को हर माह 8 रूपये प्रति किलो की दर से आयोडाईज्ड नमक दिया जाएगा ।
इस योजना के तहत अंत्योदय और प्राथमिक परिवार योजना के लगभग 14 लाख राशन कार्ड धारकों को प्रति माह 8 रूपये प्रति किलो की दर से आयोडाईज्ड नमक उपलब्ध करवाई जाएगी।
लोगों को महज 8 रूपये में मिलेगा नमक
बता दें कि अभी तक उत्तराखंड सरकार की तरफ से राशन कार्ड धारकों को मुफ्त में गेहूं, चावल और चीनी दी जाती थी। लेकिन अब 14 लाख राशन कार्ड धारकों को प्रति माह आयोडाईज्ड नमक भी दिया जाएगा। मात्र 8 रूपये प्रति किलो में यह नमक लोगों को दिया जाएगा।
बाजार में नमक की कीमत करीब 30 रुपये प्रति किलो है। जिसे सरकार द्वारा लोगों को महज 8 रूपये उपलब्ध करवाया जाएगा। बाकि की राशि सरकार देगी। सरकार के इस कदम से समाज में कुपोषण दूर होगा।

