AIIMS में सीनियर रेजिडेंट के पदों निकली भर्ती: आवेदन करने की आखिरी तारीख कल, मिलेगी मोटी सैलरी
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) रायबरेली ने सीनियर रेजिडेंट (Senior Resident) के पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन की आखिरी तारीख 14 जुलाई है।


योग्य उम्मीदवार जो इन पदों पर वेदन करना चाहते है वे आधिकारिक वेबसाइट www.aiimsrbl.edu.in पर शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते है।
बता दें कि यह भर्ती एम्स रायबरेली में सीनियर रेजिडेंट के 131 पदों पर निकाली गई है। इसमें कार्डियोलॉजी से लेकर, फोरेंसिक मेडिसिन, डर्मेटोलॉजी, जनरल सर्जरी, पैथोलॉजी समेत कई अन्य डिपार्टमेंट में उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी।
कुल पद : 131
पदों का विवरण
सामान्य: 30 पद
ईडब्ल्यूएस: 18 पद
ओबीसी: 45 पद
एससी: 24 पद
एसटी: 14 पद
आयु सीमा :अधिकतम 45 वर्ष । आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए- 5 वर्ष और ओबीसी के लिए- 3 वर्ष।
शारीरिक रूप से विकलांग (ओपीएच) उम्मीदवारों के मामले में, सामान्य श्रेणी के लिए अधिकतम दस (10) वर्ष, ओबीसी श्रेणी के लिए तेरह (13) वर्ष और एससी/एसटी श्रेणी के उम्मीदवार के लिए पंद्रह (15) वर्ष की छूट दी जाएगी।
योग्यता : सेंट्रल या स्टेट मेडिकल काउंसिल द्वारा रजिस्टर्ड होना चाहिए। एमडी, एमएस, डीएनबी की डिग्री। उम्मीदवारों को केंद्रीय/राज्य चिकित्सा परिषद के साथ पंजीकृत होना चाहिए।
ब्रॉड स्पेशियलिटी के लिए- उम्मीदवारों के पास संबंधित स्पेशियलिटी में पोस्टग्रेजुएशन की डिग्री यानी एमडी/एमएस/डीएनबी या इसके समकक्ष डिग्री होनी चाहिए।
सुपर स्पेशियलिटी के लिए- उम्मीदवारों के पास संबंधित ब्रॉड स्पेशियलिटी में एमडी/एमएस/डीएनबी डिग्री या संबंधित सुपर स्पेशियलिटी में डीएम/एम.सीएच/डीएनबी डिग्री होनी चाहिए।
पैथोलॉजी विभाग के लिए- उम्मीदवारों के पास पैथोलॉजी में एमडी डिग्री/लैब मेडिसिन में एमडी डिग्री होनी चाहिए।
आवेदन शुल्क : जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 1180 रुपए, एससी, एसटी : 944 रुपए
चयन प्रक्रिया :उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और विभागीय मूल्यांकन के आधार पर किया जाएगा। चयन प्रक्रिया से संबंधित सभी संबंधित जानकारी बाद में शॉर्टलिस्ट किए गए आवेदकों को बता दी जाएगी। लिखित परीक्षा (MCQ आधारित)- 80% वेटेज और विभागीय मूल्यांकन- 20% वेटेज
वेतनमान- 67,700 रुपए प्रति माह।
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि- 14.07.2024 शाम 5:00 बजे तक।
लिखित परीक्षा की तिथि- 21.07.2024 (रविवार); (उम्मीदवार को सुबह 9:00 बजे रिपोर्ट करना होगा)
विभागीय मूल्यांकन की तिथि- 22.07.2024 (सोमवार) (उम्मीदवार को सुबह 9:00 बजे रिपोर्ट करना होगा)

