दो महिलाओं को जिंदा दफनाने की कोशिश: सामने आया दिल दहला देने वाले VIDEO, CM ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
रीवा: मध्य प्रदेश के रीवा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है… जहां पारिवारिक विवाद में दो महिलाओं पर डंपर से बजरी डालकर उन्हें जिंदा दफनाने की कोशिश की गई… यह घटना मनगवां थाना अंतर्गत हनौता कोठार गांव की है…


इस मामले में पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने बताया कि यह एक पारिवारिक विवाद है. इस प्रकरण में पुलिस ने डंपर को जब्त कर लिया है. आरोपी विपिन पांडेय को पुलिस ने हिरासत में लिया है वहीं दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है. महिलाओं का भी अस्पताल में उपचार कराया गया, जहां से उन्हें छुट्टी दे दी गई है.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल को मौके पर पहुंचा. यहां फरियादी आशा पांडेय पति सुरेश पाण्डेय (25 वर्ष) ने पुलिस को बताया कि उनका, पारिवारिक ससुर गौकरण पांडेय से साझे की जमीन को लेकर रास्ता निकलने को लेकर विवाद है.
उन्होंने बताया कि शनिवार दोपहर करीब दो बजे गौकरण पांडेय और देवर विपिन पांडेय विवादित जमीन पर सड़क बनवाने के लिए डंपर से बजरी लेकर आए. जहां आशा पांडेय अपनी देवरानी ममता पांडेय के साथ जाकर डंपर के ड्राइवर से बजरी गिराने से मना करने लगी.
डंपर चालक ने दोनों की बात नहीं सुनी तो वे डंपर के पीछे बजरी गिरने के स्थान पर बैठने लगी इसी बीच अचानक डंपर चालक ने तेजी से बजरी गिरा दी. दोनों बजरी में दबने लगी, तभी मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया.
2 महिलाओं को जिंदा दफनाने की कोशिश pic.twitter.com/LgkPpeldvb
— जनहित खबर छत्तीसगढ़ (JKC NEWS) (@JkcNews) July 21, 2024
CM ने कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश
मामले पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस को सख्त निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने प्रदेश की जनता को आश्वस्त किया है कि कोई भी आरोपी बख्शा नहीं जाएगा। कठोर से कठोर दंड दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त वीडियो से रीवा जिले में महिलाओं के खिलाफ अपराध का मामला संज्ञान में आया, जिसमें मैंने जिला प्रशासन एवं पुलिस को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

