April 28, 2026

shiv mahapuran katha: भिलाई में शिवमहापुराण कथा का आयोजन, पं. प्रदीप मिश्रा सुनाएंगे कथा

IMG_20230430_141313

दुर्ग: छत्तीसगढ़ के भिलाई स्थित जयंती स्टेडियम ग्राउंड में 25 जुलाई से 31 जुलाई तक शिवमहापुराण कथा आयोजित होगी। अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा शिव महापुराण की कथा सुनाएंगे।


पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा स्थल को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। जिसके लिए पुलिस अधिकारियों ने आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही पार्किंग से लेकर सभी जरुरी चीजों पर चर्चा भी की।

ASP सिटी भिलाई सुखनंदन राठौर समेत डीएसपी सतीश ठाकुर सहित अन्य अधिकारीयों ने आयोजन स्थल का निरीक्षण किया
बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह संग अधिकारियों ने एक-एक चीज का निरीक्षण किया। लोगों के बैठने से लेकर पार्किंग स्टैंड का निरीक्षण किया गया। आयोजन में लाखों श्रद्धालु शामिल होंगे।

जयंती स्टेडियम में अब पंडाल आकार लेने लगा है। जिसमे लाखों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे, इसलिए इस बार आयोजन की तैयारी दोगुनी कर दी गई है।


You may have missed