BABA MAHAKAL Ki SAWARI 2024: बाबा महाकाल की शाही सवारी, भक्तों ने किए मनमहेश रूप के दर्शन
उज्जैन में सावन सोमवार के पहले दिन बाबा महाकाल की पहली शाही सवारी निकली…इस दौरान भक्तों ने बाबा महाकाल के मनमहेश स्वरूप में दर्शन दिए….


इस दौरान मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री तुलसीराम सिलावट ने भी भगवान महाकाल के दर्शन किए और पालकी पूजन किया….इस अवसर पर कई बीजेपी विधायक और जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे…
मंदिर के मुख्य द्वार पर सशस्त्र पुलिस बल के जवानों द्वारा पालकी में विराजमान भगवान श्री मनमहेश को गार्ड ऑफ ऑनर दी गई। भगवान श्री महाकालेश्वर की पालकी मंदिर से निकलने के बाद महाकाल रोड, गुदरी चौराहा, बक्षी बाजार और कहारवाड़ी से होती हुई रामघाट पहुंची।
Baba Mahakal ki sawari 2021 |#Mahakaleshwar • #mahakal • #ujjain • #महाकालेश्वर • pic.twitter.com/nMGbOdm7tK
— जनहित खबर छत्तीसगढ़ (JKC NEWS) (@JkcNews) July 22, 2024
जहां शिप्रा नदी के जल से भगवान का अभिषेक और पूजन-अर्चन किया गया। सवारी रामानुजकोट, मोढ़ की धर्मशाला, कार्तिक चौक, खाती का मंदिर, सत्यनारायण मंदिर, ढाबा रोड, टंकी चौराहा, छत्रीचौक, गोपाल मंदिर, पटनी बाजार, गुदरी बाजार से होती हुई पुन: श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंची।
जनजातीय कलाकारों ने बिखेरी कला संस्कृति की छटा
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव की मंशानुरूप बाबा महाकाल की सवारी में जनजातीय कलाकारों के दल ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
धार जिले के जनजातीय कलाकारों ने अजय सिसौदिया के नेतृत्व में भील भगोरिया नृत्य के माध्यम से श्रद्धालुओं का मन मोहा। जनजातीय कलाकारों द्वारा ढोलकिया, पिप्री, मांदल आदि वाद्ययंत्रों के साथ आकर्षक नृत्य की प्रस्तुतियां दी गईं।
सवारी में भस्मरमैया भक्त मंडल, जय महाकाल भक्त मंडल, भस्म आरती भक्त मंडल उज्जैन, श्री महाकाल शयन आरती भक्त मंडल, श्री चैतन्य भैरव सांस्कृतिक भजन मंडली, श्री हिन्दू सेना भक्त मंडल, वीर तेजाजी भजन मंडल नीलगंगा, जय महाकाल रामायण प्रचार झांझ मंडली एवं श्री नागचंद्रेश्वर भक्त मंडल द्वारा सुमधुर भजनों की प्रस्तुतियों से श्रद्धालु झूम उठे।

