June 3, 2026

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के एक और पुराने एक्टर्स ने छोड़ शो: रोते हुए कहा अलविदा

IMG_20240726_221518

मुंबई: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ टीवी पर 16 सालों से लोगों को एंटरटेन करते आ रहा है. अब तक पहले के मुकाबले ये शो काफी बदल चुका है. कई पुराने एक्टर्स इस शो को छोड़ चुके हैं. अब खबर है कि एक और पुराने एक्टर्स ने इस शो का साथ छोड़ दिया है.


वो एक्टर कोई और नहीं, बल्कि कुश शाह हैं, जो इस सीरियल में गोली का किरदार निभाते थे. हालांकि, अब से वो इस शो का हिस्सा नहीं होंगे.

कुश शाह के शो छोड़ने के बारे में ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के मेकर्स ने एक वीडियो जारी करके बताया है. शो के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कुश कहते हैं, “जब शो शुरू हुआ था, जब हम और आप मिले थे, तब मैं काफी छोटा था. आप सभी ने मुझे ढेर सारा प्यार दिया है. और उतना ही प्यार मुझे इस परिवार (गोकुलधाम) ने भी दिया है. मैंने यहां कई सारे मेमोरी बनाई हैं. मैंने यहां काफी एंजॉय किया है.”

शो छोड़ने से पहले कुश ने क्या कहा?

कुश ने आगे कहा, “मैंने यहां अपना बचपन गुजारा है. और सबसे जरूरी मैं शुक्रिया कहना चाहूंग ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के क्रिएटर का, असित मोदी जी का. उन्होंने मेरे ऊपर काफी भरोसा किया, मेरे कैरेक्टर को इतना दिलचस्प बनाया और हमेशा मुझे इंस्पायर किया. उनके भरोस की वजह से कुश गोली बना.” शो के सेट पर कुश के लिए फेयरवेल का भी आयोजन हुआ. उस दौरान प्रोड्यूसर असित मोदी ने कुश की तारीफ की.

उन्होंने कहा, “इसने अपना पूरा बचपन गोकुलधाम सोसाइटी में बिताया है. बहुत मेहनत करके उसने गोली के कैरेक्टर में अपनी जगह बनाई है.” असित ने कुश का शुक्रिया अदा किया और ऐसी शुभकामनाएं भी दी कि वो आगे बढ़ें.

इस शो को अलविदा कहते हुए कुश इमोशनल नजर आए. आंखों में आंसू लिए उन्होंने कहा, “मैं आप सभी से ये वादा करता हूं कि मैं आप सभी को गर्व महसूस करवाऊंगा.” वीडियो में एक नए एक्टर की भी झलक दिखाई गई, जो अब कुश की जगह लेगा और गोली का किरदार निभाएगा

16 सालों तक कुश ने किया काम

कुश इस शो के साथ पहले दिन से ही जुड़े हुए थे. वहीं 16 सालों के बाद इस शो का उनका सफर खत्म हो गया है. सूत्रों की मानें तो कुश अपनी पढ़ाई के लिए शो से अलग हुए हैं. हालांकि, ऑफिशियल तौर पर अभी ऐसी कोई भी जानकारी नहीं आई है. ये उनका पहला शो था और इसके जरिए वो खूब पॉपुलर हुए. आज के समय में लोग उन्हें उनके असली नाम से कम और गोली के नाम से ज्यादा जानते हैं.


You may have missed