Hareli Tihar 2024: हरेली तिहार के लिए गांव की तरह सजा मुख्यमंत्री निवास
रायपुर: Hareli Tihar 2024: हरेली तिहार की तैयारियों के लिए सजा मुख्यमंत्री निवास एक छोटे से गांव के रूप में नजर आ रहा है जहां हर तरफ हरेली की धूम है।


Hareli Tihar 2024: मुख्यमंत्री निवास एक ग्रामीण मड़ई मेला की तरह सुंदर साजसज्जा में नजर आ रहा है। रहचुली झूला, गेड़ी और सुंदर बैलगाड़ियों से पूरा परिसर हरेली की रौनक से दमक रहा है।
Cm हाऊस में हरेली तिहार 2024#हरेली • #hareli • #Harela • #ChhattisgarhNews • #ChhattisgarhCMO #Chhattisgarh pic.twitter.com/tT8cdFAxJH
— जनहित खबर छत्तीसगढ़ (JKC NEWS) (@JkcNews) August 3, 2024
Hareli Tihar 2024; रविवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हरेली के अवसर पर परंपरागत तरीके से पूजा करेंगे। मुख्यमंत्री पूजा के बाद किसानों को आधुनिक कृषि उपकरणों का वितरण भी करेंगे।

