April 18, 2026

Aadhar Card Free Update: इस दिन तक फ्री में अपडेट होगा आधार कार्ड, फिर देना पड़ेगा सर्विस चार्ज

aadhar

अगर आपका आधार कार्ड भी 10 साल पुराना हो गया है या फिर उसमे कोई गलती है तो उसमे सुधार करवाना बेहद जरुरी है। आप अपने आधार कार्ड में नाम, पता, मोबाइल नंबर और जन्मतिथि जैसे करेक्शन 14 सितंबर तक फ्री में अपडेट करा सकते हैं। इसके लिए आपको कोई चार्ज नहीं देना होगा।


UIDAI ने ‘X’ पर इस संबंध में पूरी जानकारी दी है। यहां बताया गया है कि फ्री आधार अपडेट की तारीख 14 सितंबर 2024 कर दी गई है। पहले यह तारीख 14 जून 2024 थी।

देना पड़ेगा सर्विस चार्ज
अगर आपको ऑनलाइन आधार कार्ड अपडेट कराने में कोई दिक्कत आ रही है तो आप आधार सेंटर जाकर ऑफलाइन मोड में अपडेट करा सकते हैं। हालांकि, इसके लिए आपको 50 रुपए का सर्विस चार्ज देना होगा।

My Aadhaar portal पर उपलब्ध है निशुल्क आधार सेवाएं
बता दें, आधार कार्ड का इस्तेमाल स्कूल-कॉलेज में एडमिशन, पैन कार्ड बनवाने और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए किया जाता है। अगर आप अपना आधार कार्ड अपडेट नहीं कराते हैं तो आपको बाकी डॉक्यूमेंट बनवाने में दिक्कत आ सकती है।

आप अगले 20 दिनों तक फ्री में आधार कार्ड अपडेट करा सकते हैं। My Aadhaar portal पर निशुल्क आधार सेवाएं उपलब्ध हैं। 14 सितंबर 2024 के बाद आपको प्रत्येक अपडेट के लिए 50 रुपए का भुगतान करना होगा


You may have missed