August 21, 2026

राजधानी में अपराधियों के हौसले बुलंद: बस स्टेंड के पीछे महिला से किया गैंगरेप, दो आरोपियों ने बनाया हवस का शिकार

RAPE NEWS CG

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से गैंगरेप का एक मामला सामने आया है, जहां दो आरोपियों ने एक 50 साल की महिला को हवस का शिकार बना लिया। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है और एक फरार चल रहा है जिसकी तलाशी की जा रही है।


जानकारी के अनुसार, घटना राजधानी के टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। घटना ISBT के रावणभाठा मैदान का है। जहां दो आरोपियों ने एक महिला को हवस का शिकार बनाया है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है और टिकरापारा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि पीड़िता महासमुंद जिले के सरायपाली की रहने वाली है. 3 दिन पहले पारिवारिक विवाद के चलते घर छोड़कर बस स्टैंड के पास रह रही थी. इसी बीच बस ड्राइवर और कंडक्टर की नजर महिला पर पड़ी.. जिसके बाद दोनो बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया. फिलहाल पुलिस ने एक आरोपी को दबोच लिया है, जबकि कंडक्टर की तलाश की जा रही है.

बता दें कि इससे पहले छत्तीसगढ़ के केशकाल में पांच आरोपियों ने एक युवती के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया था। बताया जा रहा है कि शाम के समय युवती सिलाई मशीन लेने के लिए घर से निकली थी। लेकिन बीच रास्ते में ही 5 दरिंदों ने उसे घेर लिया और सुनसान जगह पर ले जाकर रेप किया।

बताया गया कि बदनामी के डर से पीड़िता व उसके परिजनों ने थाने में किसी प्रकार का रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाया था। लेकिन दिनांक 29 अगस्त को पीड़िता व उसके परिजन केशकाल थाना पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी देते हुए मामला दर्ज कराया।


You may have missed