April 21, 2026

DJ बजाने को लेकर दो पक्षों में विवाद: तीन लोगों की गई जान, 11 लोग गिरफ्तार

IMG_20240908_104732

दुर्ग : DJ बजाने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया, जिसमें यादव पक्ष के तीन लोगों की जान चली गई। मृतकों में राजेश यादव, वाशु यादव और करण यादव शामिल हैं। इस झगड़े में दूसरे पक्ष का एक सदस्य, आकाश पटेल, गंभीर रूप से घायल हो गया।


दूसरे पक्ष का एक युवक गंभीर 

गन्ने और चाकू का इस्तेमाल कर दोनों पक्षों के बीच हुए हिंसक विवाद से ग्राम नंदिनी खुँदनी के शीतला पारा में भय का माहौल है। इस झगड़े में यादव पक्ष के तीन लोगों की मौत हो गई और दूसरे पक्ष का आकाश पटेल गंभीर रूप से घायल हो गया।

11 लोग गिरफ्तार

घटना की गंभीरता को देखते हुए नंदिनी अहिवारा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। वर्तमान में गांव में कर्फ्यू जैसा माहौल है, जिससे स्थानीय निवासियों में भय और तनाव की स्थिति बनी हुई है। इस स्थिति को सामान्य करने के लिए पुलिस की ओर से सख्त निगरानी रखी जा रही है।


You may have missed