राजधानी में गणेशोत्सव की धूम: श्री विघ्नहर्ता गणेशोत्सव समिति ने किया लंबोदर महाराज का स्वागत
रायपुर: देशभर में गणेशोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। 7 सितंबर से गणेश उत्सव की शुरुआत हो गई है।


देशभर में अलग-अलग प्रतिमाओं के स्वरूप में बप्पा विराजमान हो गए हैं।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी इस उत्सव को धूमधाम से मनाया जा रहा है।
इसी कड़ी में श्री विघ्नहर्ता गणेशोत्सव समिति नवदुर्गा नगर चौरसिया कॉलोनी के सदस्यो ने भी धूमधाम से भगवान गणेश का स्वागत किया।

साथ ही श्री विघ्नहर्ता गणेशोत्सव समिति ने शनिवार को भगवान गणेश के मूर्ति की स्थापना भी की।


