July 2, 2026

पूर्व CM भूपेश बघेल के बयान पर पं. प्रदीप मिश्रा का पलटवार, बोले- जिनको सनातन धर्म नहीं सुहाता

IMG_20230430_141313

अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा छत्तीसगढ़ के धमतरी में शुरू है। काटाकुर्रीडीह कुकरेल में आयोजित शिव महापुराण कथा में काफी संख्या में लोग उन्हे सुनने के लिए पहुंच रहे हैं।


इसी बीच कथावाचक पं.प्रदीप मिश्रा का बयान भी सामने आया है। उन्होंने ‘एक लोटा जल’ अंधविश्वास वाले बयान पर पलटवार किया है।

पं.प्रदीप मिश्रा ने कहा कि पहले एक लोटा जल चढ़ा कर तो देखें, तब पता चलेगा की विश्वास है या अंध विश्वास है। जिनको सनातन धर्म नहीं सुहाता वो अलग विषय है। सनातन धर्म के अंदर शिव पूजन शिव आराधना होता है, मैं किसी पार्टी का विरोध नहीं करता, ये सनातन धर्म की जागरूकता है।

एक लोटा जल चढ़ा दो और जीवन में कुछ काम मत करो: भूपेश बघेल

आपको बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को सनातन धर्म को लेकर एक ऐसा बयान दिया था, जिस पर बीजेपी हमलावर हुई।

कांग्रेस नेता ने सनातन धर्म को लेकर कहा कि एक लोटा जल चढ़ा दो और जीवन में कुछ काम मत करो, बच्चों को मत पढ़ाओ, खेत में काम मत करो, बस एक लोटा जल चढ़ा दो, तो सब कुछ ठीक हो जाएगा। इस तरह की धारणा लोगों में बनी हुई है।”

उन्होंने आगे कहा कि ”इसे हम आस्था नहीं कह सकते हैं। यह आस्था नहीं, बल्कि बीजेपी द्वारा फैलाया गया अंधविश्वास है। भूपेश बघेल ने यह बयान बालोद जिले के गुरुर ब्लॉक के ग्राम जेवरतला में एक कार्यक्रम को संबोधित करने के दौरान दिया। भूपेश बघेल ने कहा कि बच्चे पढ़ेंगे नहीं तो कैसे कुछ बनेंगे। भगवान कृष्ण ने गाय चराए, भगवान राम जंगल-जंगल भटके हैं।”

इसके पहले गुरुवार को कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे। जहां से आयोजन समिति के सदस्यों संग उनका काफिला बाइपास होते हुए धमतरी रुद्रेश्वर महादेव मंदिर पहुंचा।

पंडित प्रदीप मिश्रा ने रुद्रेश्वर महादेव के दर्शन कर पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। बता दें कि महा शिवपुराण की कथा 19 सितंबर से दोपहर 2 बजे से 24 सितंबर तक चलेगी।


You may have missed