BHAKHARA NEWS: दशहरे से पहले ‘रावण का दहन’: असामाजिक तत्वों ने लगाई आग, नगर में मचा हड़कंप
धमतरी जिले के नगर पंचायत भखारा में दशहरा पर्व को लेकर तैयार किए गए रावण के पुतले को असामाजिक तत्वों की ओर से जलाने का मामला सामने आया है… इस घटना से नगर में हड़कंप मच गया है…वही मामले की शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुट गई है…


बताया जा रहा है कि नगर पंचायत भखारा में हर साल नगर वासियों की सहयोग से रामलीला मैदान में रावण दहन का कार्यक्रम होता है…
इसे भी पढ़ें: भखारा में रफ्तार का कहर: अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत, दूसरा गंभीर रुप से घायल
वही इस कार्यक्रम के लिए 40 फीट का रावण रामलीला मैदान में तैयार किया गया था…जिसे बीती दर रात और असामाजिक तत्वों के द्वारा आग लगा दिया गया…जिससे रावण का पुतला पूरी तरह से जल गया…
इसे भी पढ़ें: भखारा में कट्टे की नोक पर ज्वेलर्स से लूट: युवक-युवती ने दिया घटना को अंजाम
इसके साथ ही नगर पंचायत का शासकीय लिफ्ट क्रेन भी इस आगजनी में क्षतिग्रस्त हुआ है… वही आज अल सुबह नगर वासियों को इसकी जानकारी हुई…
इसे भी पढ़ें: अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान: भखारा क्षेत्र के 12 से अधिक गांवों के ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
इसके बाद आयोजन समिति के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और थाना पहुंचकर इसकी शिकायत की गई है…फिलहाल रावण दहन के लिए रावण का नया पुतला फिर से बनाया जा रहा है…

