July 21, 2026

रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा: जानिए कब होगी वोटिंग और कब आएंगे रिजल्ट

chun

रायपुर: चुनाव आयोग ने रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग की घोषणा कर दी है। इस सीट पर 13 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। 18 अक्टूबर से चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी, और नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।


उल्लेखनीय है कि, महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव के साथ देश के 13 राज्यों की 48 विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव का ऐलान किया गया है। 47 विधानसभा सीटों और केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर एक साथ 13 नवंबर को चुनाव होगा।

वहीं उत्तराखंड की केदारनाथ विधानसभा सीट और महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट पर 13 नवंबर को वोट पड़ेंगे। सबसे खास बात यह है कि, सभी सीटों के नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।

जहां उपचुनाव होने हैं, उनमें उत्तर प्रदेश की 10, राजस्थान की 7, पश्चिम बंगाल की 6, असम की 5, बिहार की 4, पंजाब की 4, कर्नाटक की 3, केरल की 2, मध्य प्रदेश की 2, सिक्किम की 2, गुजरात की 1, उत्तराखंड की 1 और छत्तीसगढ़ की 1 विधानसभा सीट शामिल हैं।


You may have missed