April 17, 2026

रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव: कांग्रेस आज जारी कर सकती है प्रत्याशी का नाम, आकाश शर्मा और प्रमोद दुबे का नाम भेजा दिल्ली

IMG_20241021_110620

रायपुर: छत्तीसगढ़ के रायपुर दक्षिण विधानसभा में होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने भी तैयारियों पर जोर दिया है, रविवार को छत्तीसगढ़ कांग्रेस की बैठक हुई थी, बैठक में प्रदेश चुनाव समिति ने प्रत्याशी का नाम तय करके एआईसीसी को भेजा है.


बताया जा रहा है कि कांग्रेस आज प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर सकती है, प्रत्याशियों की रेस में प्रमोद दुबे और आकाश शर्मा का नाम सबसे आगे चल रहा है. बता दें कि इस सीट से बीजेपी ने सुनील सोनी को प्रत्याशी बनाया है.

घोषित हो सकता है प्रत्याशी
रायपुर दक्षिण विधानसभा से कांग्रेस आज प्रत्याशी का ऐलान कर सकती है. मिली जानकारी के अनुसार पता चला है कि कल हुई बैठक में कांग्रेस ने नाम फाइनल कर लिया है, आज ऐलान हो सकता है, प्रत्याशियों की लिस्ट में प्रमोद दुबे और आकाश शर्मा का नाम रेस में सबसे आगे चल रहा है.

मंथन कर रही थी कांग्रेस
कांग्रेस भी रायपुर दक्षिण उपचुनाव के लिए तैयारी में कई दिनों से जुटी हुई है. पार्टी हर वार्ड से फीडबैक जुटा रही है. कांग्रेस से प्रमोद दुबे और आकाश शर्मा के अलावा कन्हैया अग्रवाल, सन्नी अग्रवाल के नाम की भी चर्चा है, हालांकि कहा ये भी जा रहा है कि प्रत्याशी दिल्ली से तय होगा, पार्टी के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट भी इस सीट पर चुनावी तैयारियों को खुद देख रहे हैं.

बीजेपी ने घोषित किया था प्रत्याशी
भाजपा ने इस सीट से सुनील सोनी को प्रत्याशी बनाया है, सुनील सोनी साल 2019 में रायपुर लोकसभा सीट से सांसद चुने गए थे. हालांकि साल 2024 के चुनाव में उनका टिकट काट दिया गया था. उनकी जगह से रायपुर दक्षिण सीट से विधायक बृजमोहन अग्रवाल को टिकट दिया गया था, लोकसभा चुनाव में अग्रवाल को जीत मिली, सांसद बनने के बाद उन्होंने विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था.

ऐसे में लगातार इस सीट पर प्रत्याशी की तलाश में बीजेपी जुटी हुई थी, टिकट की रेस में सुनील सोनी का नाम सबसे आगे चल रहा था, अब उन्हें मैदान में पार्टी ने उतारा है, सोनी को लेकर कहा जा रहा है संगठन के अलावा ये बृजमोहन अग्रवाल की भी पसंद माने जा रहे हैं, सोनी सांसद के अलावा रायपुर के मेयर भी रह चुके हैं.


You may have missed