May 20, 2025

‘द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर’ से नवाजे गए PM मोदी, नाइजीरियाई राष्ट्रपति बोला अहमद टीनूबू ने किया सम्मानित


नाइजीरिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान ‘द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर’ से नवाजा है….


रविवार को नाइजीरियाई राष्ट्रपति बोला अहमद टीनूबू ने पीएम मोदी को सम्मानित किया….पीएम मोदी ने इस सम्मान को भारत-नाइजीरिया के रिश्तों को समर्पित किया….

इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि मैं नाइजीरिया के राष्ट्रीय सम्मान के लिए नाइजीरिया सरकार और नाइजीरिया की जनता का दिल से आभार व्यक्त करता हूं…यह सम्मान 140 करोड़ भारतीयों और भारत-नाइजीरिया की गहरी मित्रता को समर्पित करता हूं….

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी नाइजीरिया के दो दिवसीय दौरे पर हैं.. आज उनके दौरे का आखिरी दिन है….उन्होंने रविवार सुबह नाइजीरिया के राष्ट्रपति के साथ राष्ट्रपति भवन में बैठक की थी.. दोनों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा हुई…