भारी बिजली बिल से लोगों में आक्रोश: कलेक्ट्रेट पहुंचकर किया विरोध प्रदर्शन
धमतरी जिले में इन दिनों लोग भारी भरकम बिजली के बिलों से काफी परेशान और हैरान हो गए हैं….वही गुस्साए लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना विरोध प्रदर्शन किया और बिजली के दरों को कम करने की मांग संबंधित विभाग से की है….


स्थानीय लोगों ने बताया कि वे सभी लोग रोजी मजदूरी कर जीवन यापन करते है….और पहले उनके घरों का बिजली बिल तीन से चार सौ रुपये आता था….
लेकिन अभी दो माह से किसी का चार हजार तो किसी का 8 हजार रुपये बिजली बिल आ रहा है….जिससे ये गरीब तबके के लोग काफी परेशान हो गए है…. मजदूरी करके घर चलाये या फिर बिजली बिल पटाये….
जिसको लेकर लोगों में शासन प्रशासन के खिलाफ काफी नाराजगी देखने को मिल रही है….बहरहाल बिजली विभाग का कहना है कि ज्यादा बिजली बिल क्यो आया है उसका जांच कर सभी के शिकायतों का निराकरण किया जाएगा।

