July 30, 2026

21 नवंबर का राशिफल: आज का दिन इन राशियों के लिए विशेष, मन की इच्छा हो सकती है पूरी

aaj ka rashifal

मेष राशि कल का राशिफल (mesh rashifal aaj ka)
कल का दिन आपके लिए खुशियों से सराबोर रहने वाला है. आपको धन को लेकर कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी दुर होगी. परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगने से माहौल खुशनुमा रहेगा. आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है. आप अपने कामों को लेकर किसी दूसरे पर डिपेंड ना रहे, नहीं तो आपकी समस्याएं बढ़ेंगी. जीवनसाथी के साथ यदि कोई वाद विवाद चल रहा था, तो वह भी दूर होगा. कार्य क्षेत्र में आपको मन मुताबिक काम मिल सकता है.


वृषभ राशि कल का राशिफल (vrishbh rashifal aaj ka)
कल का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है. आपके यदि कोई प्रिय वस्तु खो गई थी, तो उसके आपको मिलने की संभावना है. आप यदि कार्य क्षेत्र में किसी को कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उसे पर खरे उतरेगी. प्रेम जीवन जी रहे लोगों के साथी यदि रूठे हुए हैं, तो वह उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करेंगे. आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी. आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं.

मिथुन राशि कल का राशिफल (Mithun rashifal aaj ka)
कल का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है. मार्केटिंग से जुड़े लोगों को कुछ नए कामों में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. संतान को उन्नति करते देख आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा. अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं. आपको अपने घर परिवार में सदस्य की जरूरतो पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है. छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं. व्यवसाय में आप कुछ नए उपकरणों को शामिल करके अपनी इन्कम को बढ़ाएंगे.

कर्क राशि कल का राशिफल (kark rashifal aaj ka)
कल का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है. जीवन साथी से यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी. आपकी तरक्की के नए-नए मार्ग खुलेंगे. आप अपने पारिवारिक कामों को लेकर अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं. आपकी सेहत में यदि कुछ उतार-चढ़ाव चल रहे थे, तो उनमें आप लापरवाही बिल्कुल ना दिखाएं, नहीं तो वह बढ़ सकते हैं. आपके बॉस को आपका काम पसंद आएगा. आपके प्रमोशन की बात आगे बढ सकती हैं.

सिंह राशि कल का राशिफल (sinh rashifal aaj ka)
कल का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं को बढ़ाने वाला रहेगा. आप किसी बात को लेकर बेवजह न उलझे. आपको धन संबंधित कामो पर ध्यान देने की आवश्यकता है. यदि किसी काम को लेकर आलस्य दिखाये, तो उसके लटकाने से आपका कोई नुकसान हो सकता है. कार्य क्षेत्र में आपको अपने बॉस की कोई बात बुरी लगेगी, लेकिन फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कहेंगे. आप अपने मनमाने स्वभाव के कारण परिवार के सदस्यों को भी परेशान करेंगे. किसी नए घर मकान आदि की खरीदारी का सपना आपका पूरा होगा.

कन्या राशि कल का राशिफल (kanya rashifal aaj ka)
कल का दिन आपके लिए अध्यात्म के कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा. दानपुण्य के कार्य में आपकी खूब रुचि रहेगी. नौकरी में बदलाव के लिए आपको थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है, इसलिए भी आप कुछ समय रुक जाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा. परिवार में यदि किसी सदस्य से वाद विवाद चल रहा था, तो वह लंबा खींच सकता है. आपको कुछ गलतियों का एहसास होगा, जिस कारण आप उनसे माफी भी मांग सकते हैं. आपको अपनी किसी नए काम में बहुत ही सोच समझ कर आगे बढ़ाएं.

तुला राशि कल का राशिफल (Tula Rashifal Aaj Ka )
कल का दिन आपके लिए धन संबंधित अच्छा रहने वाला है. आपको रुका हुआ धन मिलने से खुशी होगी. पिताजी यदि आपको कोई सलाह दे, तो आप उस पर अमल अवश्य करें. आपको कोई पेट संबंधित समस्या परेशान कर सकती है, इसलिए आपको अपने खान-पान पर आपको पूरा ध्यान देना होगा. प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने विचारों से माहौल को सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे. यदि आप कोई खरीदारी करना चाहते हैं, तो आपकी वह इच्छा पूरी होगी.

वृश्चिक राशि कल का राशिफल (Vrishchik Rashifal Aaj Ka )
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए कल दिन मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है. कार्य क्षेत्र में आपको कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है. आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं. प्रेम जीवन जी रहे लोगों को सावधान रहना होगा. वैवाहिक जीवन में कुछ समस्याएं आएंगी. माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा. आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा.

धनु राशि कल का राशिफल (Dhanu Rashifal Aaj K )
धनु राशि के जातकों के लिए कल दिन मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है. परिवार के सदस्यों के साथ आप आनंदमय समय व्यतीत करेंगे. प्रेम जीवन जी रहे लोगों को थोड़ा ध्यान देना होगा. लव लाइफ में चल रही खटपट दूर होगी. आपको अपनी सेहत को लेकर लापरवाही नहीं करनी है, क्योंकि मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है. यदि आप नौकरी बदलने की योजना बना रहे थे, तो आपको कोई किसी दूसरी जगह अप्लाई कर सकते हैं.

मकर राशि कल का राशिफल (Makar Rashifal Aaj Ka)
मकर राशि के जातकों के लिए कल दिन मिला-जुला रहने वाला है. कार्यक्षेत्र में आप लोगों से काम से काम मतलब रखें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा. परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं. आपका पूजा पाठ में खूब मन लगेगा. आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद के लिए भी आगे आएंगे. परिवार में किसी सदस्य के विवाह के बात पक्की हो सकती है. आपको किसी काम को लेकर जल्दबाजी नहीं दिखानी है.

कुंभ राशि कल का राशिफल (Kumbh Rashifal Aaj Ka)
कुंभ राशि के जातकों के लिए कल दिन कुछ विशेष कर दिखाने के लिए रहेगा. नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है.आपको अपने घरेलू जरूरतो पर पूरा ध्यान देना होगा. खर्चो का भी आप लेखा-जोखा रखें, जो विद्यार्थी
किसी नये काम को करने के लिए सोच विचार कर रहे हैं, तो वह पूरा हो सकता है. आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लगेगी.

मीन राशि कल का राशिफल (Meeen Rashifal Aaj Ka)
मीन राशि के जातकों के लिए कल दिन अच्छा रहने वाला है. वैवाहिक जीवन में खुशियां रहेंगी. आप अपने प्यार व सहयोग से कार्यक्षेत्र में भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे. यदि आपके परिवार में किसी सदस्य से कोई वाद विवाद चल रहा है, तो वह भी दूर होगा. रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी. आपको अपनी संतान पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है, क्योंकि उनकी संगति गड़बड़ा सकती है.


You may have missed