June 7, 2026

ज्वेलरी शॉप में डाका डालने वाला गिरफ्तार: फफक-फफककर रोया चोर…चुप कराती रही पुलिस, देखें Video

IMG_20241121_183044

धमतरी पुलिस ने चोरी के आरोपी को रायगढ़ से गिरफ्तार किया है। बीते दिनों आरोपी ने आधी रात ज्वेलरी शाप में डाका डाला था। पुलिस ने चांदी के जेवरात और बेंटेक्स के आभूषणों को जब्त किया है।


9 नवंबर की आधी रात चोर ने ज्वेलर्स दुकान पर धावा बोला था। चोर ने ज्वेलरी दुकान से भारी मात्रा में चांदी के चाकू, पायल, रिंग, ब्रेसलेट, बिछिया, करधन और आर्टिफिशियल आभूषण को चोरी किया था।

जब दुकानदार सुबह दुकान खोलने आया तो दुकान में सब सामान बिखरा हुआ था। पुलिस और साइबर टीम ने धमतरी के सैकड़ों सीसीटीवी को खंगाला, तब कहीं जाकर चोर का सुराग मिला।

धमतरी एएसपी मणि शंकर चंद्रा ने बताया कि राधा कृष्ण ज्वेलरी शॉप में चोरी हुई थी, जिसका खुलासा किया गया है। अमन उर्फ आर्मी चौहान चोरी करने से पहले शहर में पैदल और ऑटो से रेकी करता था।

इसके बाद चोरी की योजना बनाई और आधी रात चोरी चोरी किया था। आरोपी के पास से चोरी के आभूषण जब्त किए गए हैं, जिसकी कीमत 3 लाख 73 हजार रुपए हैं।

वहीं जब धमतरी एएसपी मणि शंकर चंद्रा ने मामले का खुलासा करने के लिए आरोपी को मीडिया के सामने पेश किया तो वह सिसक-सिसक कर रोते नजर आया और पुलिस चुप कराती रही।


You may have missed