Dhamtari News: ग्रीन लैंड में अवैध प्लाटिंग का खेल: खुलेआम चल रहा अवैध निर्माण
धमतरी में भूमाफियाओं का हौसला काफी बुलंद हो गया गया….पहले भूमाफिया चोरी छिपे अवैध प्लाटिंग करते थे….लेकिन अब खुलेआम अवैध प्लाटिंग का काम होने लगा है…जिसका जीता जागता उदाहरण रुद्री रोड में सुमित बाजार के सामने देखने को मिल रहा है….


इस रोड से होकर दिन में कई बार कलेक्टर, एसडीएम , निगम आयुक्त और तहसीलदार सहित तमाम प्रशासनिक अधिकारी गुजरते है….इसके बाद भी इस पर कार्रवाई नही होना समझ से परे है…
वही कलेक्टर नम्रता गांधी ने 18 नवंबर को समय सीमा की बैठक में अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे…दो दिन बाद भी कलेक्टर के निर्देश पर संबंधित अधिकारियों ने कोई एक्शन नही लिया है….
बता दें कि रुद्री रोड में सुमित बाजार के सामने भूमाफियाओं के द्वारा करीब 12 से 13 एकड़ ग्रीन लैंड में अवैध प्लाटिंग के खेल को अंजाम दिया जा रहा है….
प्लाट काटने के लिए करीब 30 फिट चौड़ा मुरुम का सड़क बनाया गया है….इसके साथ ही निगम के नाले के ऊपर ही प्लाट जाने का रास्ता बना दिया गया है..
वही धमतरी विधायक ओंकार साहू ने अवैध प्लाटिंग के मामले को विधानसभा के शीतकालीन सत्र में उठाने की बात कही है….जबकि जिला कलेक्टर का कहना है अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई लगातार जारी है…

