मोबाइल की लत ने ली एक और जान: 5वीं के छात्र ने लगाई फांसी, मोबाइल चलाने को लेकर भाई से हुआ था विवाद
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ की व्यायधानी बिलासपुर में पांचवीं के छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी के मुताबिक, मोबाइल चलाने को लेकर बड़े भाई से विवाद के बाद मासूम बच्चे ने यह कदम उठाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।


दरअसल यह घटना पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा कि तीनों भाइयों के पास एक ही मोबाइल था। मोबाइल को लेकर भाइयों में अक्सर झगड़ा होता था।
घटना के वक्त माता-पिता खेत में थे और बड़ा भाई स्कूल में था. घर लौटे भाई ने खिड़की से शव देखा। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव को निकाला. पुलिस मामले की जांच कर रही।
स्कूल नहीं गया था छोटा बेटा कबीर
बुधवार की सुबह संतोष और उसकी पत्नी तीनों बच्चों को स्कूल जाने कह कर काम करने खेत चले गए थे। माता-पिता के खेत जाने के बाद बड़ा बेटा चंद्र प्रकाश और उसका मंझला भाई स्कूल चले गए। वहीं, कबीर स्कूल नहीं गया और घर पर अकेला रुक गया।
कमरे में फंदे पर लटका मिला कबीर
जब दोपहर 1.30 बजे चंद्र प्रकाश स्कूल से लौटा, तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। उसने दरवाजा खोलने के लिए आवाज दिया। लेकिन, अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इस पर उसने खिड़की से झांककर देखा तो कबीर का शव फंदे पर लटक रहा था।
मोबाइल चलाने को लेकर हुआ था विवाद
छोटे भाई को फंदे पर लटकता देख वो घबरा गया। उसने तत्काल इस घटना की जानकारी अपने पड़ोसियों को दी। जिसके बाद संतोष और उसकी पत्नी को लोगों ने बताया। वो भी दौड़ते-भागते घर पहुंच गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई।
इस दौरान दरवाजा तोड़कर पुलिस कमरे में गई और शव को फंदे से नीचे उतारा। पूछताछ में पता चला कि, तीनों भाइयों के पास एक ही मोबाइल था। इसे चलाने को लेकर आए दिन झगड़ा होता था। घटना से पहले भी झगड़ा हुआ था। फिलहाल, पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

