July 21, 2026

GPS का सहारा लेना पड़ा महंगा: निर्माणाधीन पुल से नीचे गिरी कार, तीन युवकों की गई जान

IMG-20241125-WA0008

 


उत्तरप्रदेश में बरेली जिले के फरीदपुर थाना क्षेत्र में भीषण हादसा हो गया. दरअसल, शनिवार को रामगंगा नदी पर बन रहे एक निर्माणाधीन पुल से एक कार रात के अंधेरे में नीचे गिर गई. हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना पर मौके पर पुहंची पुलिस ने तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं रायबरेली में हुए हादसे में भी 2 लोगों की मौत हो गई.

गूगल मैप के रास्ते पर जा रहे थे तीनों दोस्त:
मृतक अजीत और नितिन के घर वालों ने बताया कि तीनों दोस्त गुड़गांव से गूगल मैप पर रास्ते को देखकर आ रहे थे. गूगल मैप पर निर्माणाधीन पूल पर रास्ता साफ दिखाया जा रहा था, जबकि पुल का एक तरफ का एप्रोच रोड बना हुआ नहीं था.

लगभग 50 फीट ऊपर से गाड़ी गिरी और तीनों की मौत हो गई. अगर प्रशासन और पीडब्ल्यूडी ने पुल के रास्ते को ठीक से बंद किया होता, तो शायद ये दुर्घटना न होती.


You may have missed