Whatsapp स्टेटस लगाकर युवक ने दी जान: पत्नी सहित ससुराल पक्ष पर लगाया गंभीर आरोप
धमतरी जिले से एक मामला सामने आया है…जहां धर्मांतरण का दबाव बनाए जाने से परेशान एक युवक ने खुदकुशी कर लिया है…सूचना पर अर्जुनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फांसी के फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा…


वहीं युवक ने मरने से पहले अपने व्हाट्सएप के स्टेटस में धर्मांतरण को लेकर उनके ऊपर बनाये जा रहे दबाव का जिक्र किया है…
बताया जा रहा है कि ग्राम पोटियाडीह निवासी नीलेश साहू ने अपने घर में बीती रात फांसी लगा लिया था….परिजनों को जानकारी होने पर इसकी सूचना पुलिस को दी….
बता दे कि युवक ने फांसी लगाने से पहले अपने व्हाट्सएप स्टेटस में लिखा है कि धर्मांतरण के लिए उसकी पत्नी, सास और अन्य रिश्तेदारों के द्वारा लगातार दबाव बनाया जा रहा था… जिससे परेशान होकर युवक ने आत्मघाती कदम उठा लिया…फिलहाल पुलिस मृतक के मोबाइल को जब्त कर मामले की जांच में जुट गई है।

