युवती ने की आत्महत्या: इंस्टाग्राम पर लाइव आकर लगाई फांसी, देखें दिल दहला देने वाला VIDE
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक युवती ने इंस्टाग्राम पर लाइव आई और फंखे से फांसी लगा ली। मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र के मिस्दा गांव का है।
घर के कमरे में एक 19 साल की युवती अंकुर नाथ ने फांसी लगाकर जान दे दी। फिलहाल, पुलिस मोबाइल जब्त कर मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं परिजनों ने प्रेम प्रसंग की वजह से सुसाइड की आशंका जताई है।


नवागढ़ थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने बताया कि युवती ने 29 दिसंबर को घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। सुसाइड से पहले अपने सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम आईडी से लाइव किया था।
इसे भी पढ़ें: राजधानी में एक बार फिर डबल मर्डर: मां-बेटी की हत्या कर नाले में फेंकी लाश, देखें Video
मृतका के माता पिता हैदराबाद में रोजी मजदूरी का काम करते हैं। वह अपनी एक बहन के साथ यहां रहती थी। लाइव वीडियो को अन्य यूजर्स और गांव के लोगों ने देखा, जिसके बाद घर के सदस्यों को जानकारी दी, तब तक फांसी के फंदे पर झूल चुकी थी।
इसे भी पढ़ें: भखारा शराब भट्ठी में गुण्डागर्दी और लूटपाट: पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार , देखें Video
परिजन युवती को उतारकर सीएचसी अस्पताल नवागढ़ लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने जांच बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना थाने में मिलने पर 30 दिसंबर को अस्पताल के मर्चुरी में रखे शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की गई।
इसे भी पढ़ें: उर्फी का सामने आया नया कारनामा: समोसे से बनाई बिकीनी, लोग बोले- वाह दीदी वाह
इसके बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। शव को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया है। वहीं मृतक युवती के मोबाइल फोन को जब्त कर जांच के लिए भेजा गया है।
परिवार के सदस्यों का बयान लिया गया, जिसमें प्रथम दृष्टिया प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। जिसके कारण आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है।

वहीं पुलिस हर पहलुओं पर जांच में जुटी हुई है। अभी मोबाइल के सीडीआर निकाला जा रहा है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


