April 18, 2026

सेक्स रैकेट पर बड़ा एक्शन: स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था व्यापार, 60 से ज्यादा लड़के-लड़कियां हिरासत में

sex racket news

भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में शनिवार देर रात स्पा सेंटर पर बड़ी कार्रवाई की गई है…जहां पुलिस ने कई स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट पर बड़ा एक्शन लिया…

क्राइम ब्रांच की टीम ने कई जगहों पर छापेमार कार्रवाई की. इस दौरान 60 से अधिक लड़के-लड़कियों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस की इस कार्रवाई से स्पा सेंटरों के संचालकों में हड़कंप मच गया.


भोपाल में स्पा सेंटर की आंड़ में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था. इसकी सूचना मिलने के बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने शनिवार देर रात 10 टीमों ने करीब 10 स्पा सेंटर पर दबिश दी.

इसे भी पढ़ें: देवर बना हैवान: भाभी से बनाना चाहता था अवैध संबंध, मना करने पर कर दिया बड़ा कांड, मामला जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

जिसमें 4 स्पा सेंटर पर जिस्मफरोशी का गोरख धंधा चल रहा था. पुलिस ने इन स्पा सेंटरों से 35 युवती और 33 युवकों को गिरफ्तार किया है. साथ ही मौके से बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की गई है.

इसे भी पढ़ें: चीन में फैला एक और नया वायरस HMPV: कोविड-19 जैसे दिखाई दे रहे लक्षण, छोटे बच्चों पर ज्यादा असर, देश में इमरजेंसी घोषित

क्राइम ब्रांच समेत 250 से अधिक पुलिसकर्मियों ने स्पा सेंटर के खिलाइ यह कार्रवाई की. इन स्पा सेंटरों से 35 युवतियां और 33 युवक पकड़े गए हैं. क्राइम ब्रांच ने सभी 68 आरोपियों को कार्रवाई के लिए संबंधित थाने की पुलिस को सौंप दिया है.

जानिए कहां-कितने आरोपी पकड़े गए

राजधानी भोपाल में की गई इस कार्रवाई में कुल 68 लड़के लड़कियों को पकड़ा गया है. इसमें कई लड़के-लड़कियां आपत्तिजनक हालत में भी मिले. सबसे अधिक ग्रीन वैली स्पा सेंटर से 22 युवतियों और 18 युवकों को पकड़ा गया है.

इसे भी पढ़ें: डीजल की कीमत में भारी गिरावट: सरकार ने डीजल पर टैक्स घटाया

वहीं, नक्षत्र मानसरोवर कॉम्प्लेक्स से 4 लड़की और 4 लड़के पकड़े गए. मिकाशो फैमिली स्पा एंड पर्चकर्म सेंटर आरके टॉवर से 3 युवती और 5 युवक पकड़े गए.

इसे भी पढ़ें: युवती ने की आत्महत्या: इंस्टाग्राम पर लाइव आकर लगाई फांसी, देखें दिल दहला देने वाला VIDE

इसके अलावा वेलनेस स्पा सेंटर से 6 युवतियां और 6 युवक पकड़े गए. ज्यादात्तर लड़कियां शहर की बताई जा रही हैं. कई बाहरी लड़कियां भी हैं. पुलिस सबके बैंकग्राउंड की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें: सनी लियोन के नाम पर उठाया महतारी वंदन योजना का लाभ: पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी, देखें VIDEO

पुलिस ने जिन स्पा सेंटरों पर कार्रवाई की है. वहां हर उम्र की लड़की मौजूद थी. स्पा सेंटर संचालकों द्वारा ग्राहकों को मोबाइल पर लड़कियों की फोटो और प्रोफाइल भेजी जाती थी. यह फोटो सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए भेजी जाती थी.

इसे भी पढ़ें: माधुरी दीक्षित के साथ किसिंग सीन करते वक्त बहक गया था ये एक्टर, जानिए ये मज़ेदार किस्सा

पसंद आने पर ग्राहकों से मोटी रकम वसूली जाती थी. ग्राहकों के अपॉइंटमेंट ऑनलाइन लिए जाते थे. इसमें कई लड़कियां बाहरी भी मिली हैं. पुलिस को शक है कि इसमें कई छात्राएं भी हो सकती हैं. फिलहाल पुलिस लड़कियों के पते के आधार पर उनका रिकॉर्ड खंगाल रही है.

 


You may have missed