कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने दिया इस्तीफा: जानिए आखिर क्यों छोड़ा PM का पद
Canadian PM Justin Trudeau resign: कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने सोमवार शाम को देश को संबोधित करने के दौरान एक बड़ा ऐलान कर दिया।
दरअसल, जस्टिन ट्रूडो ने प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है। ट्रूडो ने कहा कि उन्होंने अपनी लिबरल पार्टी के अध्यक्ष से नये नेता का चुनाव शुरू करने को कहा है


उत्तराधिकारी चुने जाने तक पद पर रहेंगे ट्रूडो
Canadian PM Justin Trudeau resign: ट्रूडो ने कहा कि अगर में घर में लड़ाई लड़नी पड़ेगी तो आने वाले चुनाव में सबसे बेहतर विकल्प नहीं बन पाऊंगा। रिपोर्ट के मुताबिक PM ट्रूडो प्रधानमंत्री के पद पर तब तक पद पर बने रहेंगे जब तक उनका उत्तराधिकारी चुन नहीं लिया जाता।
इस वजह से छोड़ा पद
Canadian PM Justin Trudeau resign: ट्रूडो पर उनकी लिबरल पार्टी के सांसदों की तरफ से कई महीनों से पद छोड़ने का दबाव बनाया जा रहा था। 16 दिसंबर को वित्त मंत्री के पद छोड़ने के बाद उन पद छोड़ने का और ज्यादा दबाव बढ़ गया था। इस वजह से ट्रूडो अलग-थलग पड़ते जा रहे हैं। कनाडा में इसी साल संसदीय चुनाव होने हैं, ट्रूडो के इस्तीफा देने के बाद अब तय समय से पहले चुनाव की मांग हो सकती है।

