April 21, 2026

82nd Golden Globe Awards : अवॉर्ड जीतने से चूकी भारतीय फिल्म ऑल वी इमेजिन एज लाइट, एमिलिया पेरेज और द ब्रूटलिस्ट को सबसे ज्यादा अवॉर्ड, यहां देखें

IMG-20250106-WA0009

82nd Golden Globe Awards : कैलिफोर्निया में रविवार रात 82वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड का आयोजन किया गया। भारत की तरफ से पायल कपाड़िया की फिल्म ऑल वी इमेजिन एज लाइट (All We Imagine as Light) को 2 कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया था, हालांकि फिल्म ये अवॉर्ड जीतने से चूक गई। ऑल वी इमेजिन एज लाइट को बेस्ट फिल्म (नॉन इंग्लिश) और बेस्ट डायरेक्टर की कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया था।


इन्होंने जीता अवॉर्ड

82nd Golden Globe Awards : बेस्ट फिल्म कैटेगरी में फ्रांस की फिल्म एमिलिया पेरेज (Emilia Perez) ने अवॉर्ड जीता। वहीं, बेस्ट डायरेक्टर गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड डायरेक्टर ब्रेडी कॉर्बेट (Director Brady Corbett) को फिल्म द ब्रूटलिस्ट के लिए मिला।

ग्रैंड प्रिक्स पुरस्कार से सम्मानित फिल्म

82nd Golden Globe Awards : पायल ऐसी पहली भारतीय फिल्ममेकर हैं, जिन्हें बेस्ट डायरेक्टर के लिए नॉमिनेट किया गया था। उनकी फिल्म ऑल वी इमेजिन एड लाइट भले ही गोल्डन ग्लोब जीतने से चूक गई, लेकिन इस फिल्म को इसी साल मई में कान्स फिल्म फेस्टिवल में ग्रैंड प्रिक्स पुरस्कार मिल चुका है।

नर्स की जिंदगी पर आधारित है फिल्म

82nd Golden Globe Awards : पायल कपाड़िया की फिल्म एक नर्स की जिंदगी पर आधारित है। इस फिल्म में नर्स बनीं लीड किरदार का नाम प्रभा है। फिल्म की कहानी उसी के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है। प्रभा अपने पति से काफी समय से अलग रह रही होती है। अचानक उसे एक दिन अपने पति का दिया एक गिफ्ट मिलता है। यहीं से उसकी पूरी जिंदगी बदल जाती है और उसका पूरा जीवन अस्त-व्यस्त हो जाता है।

बेस्ट फिल्म कैटेगरी में ये फिल्में भी शामिल

82nd Golden Globe Awards : बेस्ट फिल्म (नॉन इंग्लिश) कैटेगरी में ऑल वी इमेजिन एज लाइट के अलावा एमिलिया पेरेज, द गर्ल विद द नीडल, आई एम स्टिल हेयर, द सीड ऑफ द सेक्रेड फिग एंड वर्मिग्लो जैसी फिल्में भी शामिल थीं।

2023 में RRR के गाने को मिला था अवॉर्ड

82nd Golden Globe Awards : इस साल की तरह पिछले साल भी भारत को गोल्डन ग्लोब में कोई अवॉर्ड नहीं मिल सका। हालांकि साल 2023 में एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर के गाने नाटू नाटू को बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में अवॉर्ड मिला था।

गोल्डन ग्लोब पुरस्कार क्या हैं? (What are the Golden Globe Awards)

82nd Golden Globe Awards : गोल्डन ग्लोब पुरस्कार हर साल फिल्म और टीवी में बेहतरीन काम करने वाले लोगों को दिए जाते हैं। ये पुरस्कार हॉलीवुड फॉरेन प्रेस एसोसिएशन (HFPA) द्वारा आयोजित किए जाते हैं। गोल्डन ग्लोब उन कलाकारों, निर्माताओं, और निर्देशकों को सम्मानित करता है, जिन्होंने फिल्मों और टीवी शोज में शानदार काम किया होता है।


You may have missed