April 18, 2026

6 बच्चों की मां को हुआ भिखारी से प्यार: पति और बच्चों को छोड़कर हुई फरार, पति ने दर्ज कराई रिपोर्ट

frara

हरदोई: उत्तरप्रदेश के हरदोई से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है.. जहां 6 बच्चों की मां कथित तौर पर एक भिखारी के साथ फरार हो गई| यह मामला हरपालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है|


घर में भीख मांगने आता था आरोपी

महिला के पति ने बताया हरपालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सांडी थाना क्षेत्र के खिड़कियां मोहल्ला निवासी नन्हे पण्डित हरपालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में भीख मांगने आया करता था। इसी दौरान उसकी महिला से जान पहचान हो गयी और फिर दोनो के बीच फोन पर बातचीत होने लगी।

बाजार से घर नहीं लौटी महिला

बीती 3 जनवरी को महिला दिन के 2 बजे अपनी पुत्री को सांडी बाजार से कपड़ा और सब्जी ख़रीदने की बात कहकर घर मे भैंस बिक्री का रुपया लेकर चली गई और वापस नही आई। महिला के 6 बच्चे है।

महिला से पूछताछ में जुटी पुलिस

पति ने नन्हे पण्डित पर शक जाहिर करते हुए थाने पर तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है| इस बारे में क्षेत्राधिकारी शिल्पा कुमारी ने बताया कि महिला वापस आ गई है और उससे पूछताछ की जा रही है।


You may have missed