April 17, 2026

स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट: 5 लड़कियां और 4 लड़के आपत्तिजनक हालत में पकड़ाए

SPA CENTER SEXRACKET

पुलिस ने एक सेक्स रैकेट (SEX RACKET) का भंडाफोड़ किया है…मौके से पुलिस ने 5 लड़कियों समेत 4 युवकों को हिरासत में लिया है…


पुलिस को मौके से कई आपत्तिजनक वस्तुएं, हिसाब-किताब की डायरी, मोबाइल और कैश बरामद किया…हिरासत में ली गईं लड़कियों में बंगाल, दिल्ली,  मथुरा, आगरा और दो ग्वालियर की रहने वालीं हैं.

ग्राहकों से लिए जाते थे 1 हजार रुपये

ग्वालियर पुलिस ने  बताया कि आरोपी स्पा सेंटर की आड़ में पिछले चार महीने से सेक्स रैकेट (SEX RACKET) चला रहे थे. लड़कियों को दिल्ली से लाया जाता था और एक महीने के कॉन्ट्रैक्ट पर काम पर रखा जाता था. ग्राहकों से प्रत्येक लड़की के लिए 1 हजार रुपये लिए जाते थे. आरोपी कस्टमर को यह भरोसा दिलाते थे कि यह जगह पूरी तरह सेफ है.

स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट (Sex racket under the guise of spa center)

मसाज पार्लर में हर कमरे में सीसीटीवी कैमरे लगे थे, जिससे यह आशंका है कि ग्राहकों के आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड कर उन्हें ब्लैकमेल किया जा सकता था. पुलिस के मुताबिक, स्पा का मैनेजर देवेंद्र शर्मा यहां 25,000 रुपये की सैलरी पर काम करता था और पार्लर को प्रतेश चौरसिया ने किराए पर दिया था.

पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया 

पकड़े गए ग्राहकों की पहचान संकेत बंसल और देवेंद्र गुर्जर के रूप में हुई है. पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस धंधे में और कितने लोग शामिल है. पुलिस ने स्पा सेंटर पर ज्वाइंट ऑपरेशन किया जिसमें क्राइम ब्रांच, महिला थाना पुलिस और अन्य टीमों ने मिलकर रेड की थी.


You may have missed