July 2, 2026

बड़ी खबर: महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर मची भगदड़, 17 श्रद्धालुओं की मौत, अमृत स्नान रद्द

IMG_20250129_081144

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में आज दूसरा अमृत स्नान होने वाला था, लेकिन मौनी अमावस्या के दिन भारी भीड़ के चलते रात 3 बजे भगदड़ मच गई।


इस हादसे में 17 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद मेला क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घायल श्रद्धालुओं को नजदीकी केंद्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मौनी अमावस्या के दिन स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे थे, और अचानक भगदड़ की स्थिति बन गई। दिन में भी कई स्थानों पर बैरिकेडिंग टूट गई थी, लेकिन रात में स्नान के दौरान संगम में भीड़ और बढ़ गई। इस दौरान लोग इधर-उधर भागने लगे और जो गिर गए, वे उठ नहीं पाए, जबकि कुछ दब भी गए।

हादसे के बाद मेला प्रशासन ने अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्रपुरी से अमृत स्नान को रोकने की अपील की, जिसके बाद स्नान रोक दिया गया।

घटना संगम नोज के 11 से 17 नंबर पोल के बीच हुई। प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे संगम की ओर न बढ़ें और अन्य घाटों पर स्नान कर अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान करें।


You may have missed