सिंगर उदित नारायण का VIDEO वायरल: लाइव कॉन्सर्ट में लड़की को किया लिप KISS…
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है…जिसमें मशहूर गायक उदित नारायण लाइव कॉन्सर्ट में अपनी महिला फैंस को किस करते नजर आ रहे हैं।


अब इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर उनकी जमकर ट्रोलिंग हो रही है। फीमेल फैंस के साथ की गई इस हरकत पर लोग सवाल खड़े कर रहे हैं। हालांकि उदित ने वायरल वीडियो पर अपनी सफाई दी है।
फीमेल फैन को लिप पर किया किस
वायरल वीडियो में उदित शो में ‘मोहरा’ फिल्म का हिट गाना ‘टिप-टिप बरसा पानी’ गाना गाते नजर आ रहे हैं। तभी कुछ फीमेल फैंस उनके साथ सेल्फी लेने के लिए स्टेज के पास पहुंच जाती हैं। उदित भी बड़े प्यार से पहले उनके साथ सेल्फी लेते हैं और फिर उन्हें गालों पर किस करते हैं।
इसे भी पढ़ें: रेलवे स्टेशन के बाहर कपल ने पार की हदें: स्कूटी खड़ी कर प्रेमिका को बैठाया, फिर सारे आम करने लगा ऐसा काम
इसके बाद गायक स्टेज पर दूसरी तरफ जाते हैं और वहां खड़े बाउंसर को इशारा करते हैं कि वो फैन को स्टेज के पास आने से ना रोके। फिर एक फीमेल फैन स्टेज के पास जाती है, जहां उदित सेल्फी के लिए स्टेज पर घुटने के बल बैठते हैं और फोटो लेने के बाद उसे होंठों पर चूमते हैं।
सफाई में बोले सिंगर इतना ध्यान नहीं देना चाहिए
वीडियो पर हुए बवाल के बाद गायक उदित नारायण ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में लंबी सफाई दी है। उन्होंने इसे ‘एक्सप्रेशन ऑफ लव’ बताया। उदित ने कहा- ‘फैंस इतने दीवाने होते हैं। हम लोग ऐसे नहीं हैं। हम डीसेंट लोग हैं।
इस चीज को वायरल करके क्या करना है। वहां भीड़ में बहुत सारे लोग थे और हमारे पास बॉडीगार्ड भी थे। लेकिन फैंस को लगता है कि उन्हें किसी भी तरह हमसे मिलने का मौका मिल जाए। तो ऐसे में कुछ लोग हाथ मिलाने के लिए हाथ बढ़ाते हैं, कुछ हाथ पर किस करते हैं। ये सब दीवानगी होती है, इस पर उतना ध्यान नहीं देना चाहिए।‘

