April 18, 2026

Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर इन चीजों का करें दान, बरसेगी महादेव की कृपा, पैसों की होगी बारिश

IMG_20250216_101633

Mahashivratri 2025: हर साल फाल्गुन मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस साल महाशिवरात्रि का पर्व 26 फरवरी 2025 को मनाया जाएगा।


Mahashivratri 2025: मान्यता के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती का विवाह संपन्न हुआ था और इस दिन भगवान शंकर शिवलिंग में अवतरित हुए थे।

Mahashivratri 2025: इतना ही नहीं इस दिन दान पुण्य का भी काफी महत्व है। कहा जाता है इस दिन दान करने से जीवन में आ रही परेशानी दूर होती है। साथ ही भोलेनाथ की कृपा भी बरसती है।

Mahashivratri 2025: दरअसल, दान का जीवन में बहुत महत्व होता है। बिना स्वार्थ के गुप्त रूप से किया गया दान बहुत ही पुण्य कारी होता है। यदि आप महाशिवरात्रि पर दान करना चाहते हैं, तो इन चीजों का दान करना आपके लिए लाभदायक हो सकता है। तो आइए जानते हैं कि इस दिन कौन-कौन सी चीजों का दान करना चाहिए।

महाशिवरात्रि पर इन चीजों का करें दान

शिवरात्रि के दिन दूध या उससे बनी चीजें दान करना बेहद लाभकारी होता हैं। शिवजी को दूध प्रिय होता हैं। इसलिए इस दिन दूध का दान करें।

महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर सभी को अपनी इच्छा अनुसार मंदिर में दान करना चाहिए। ऐसा करने से आपका दुर्भाग्य खत्म होने लगता हैं।

शिवरात्रि की सुबह कच्चे दूध, चावल और चीनी का किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दान करना चाहिए।

हिंदू धर्म में अनाज के दान का काफी महत्व है। अन्नदान में गेहूं, चावल का दान करना चाहिए।

महाशिवरात्रि पर गाय का घी एक बर्तन में रखकर दान करना परिवार के लिए शुभ माना जाता है।

महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर काले तिलों का दान संकट, विपदाओं से रक्षा करता है।

इस दौरान वस्त्रों का दान करना भी शुभ होता है।


You may have missed