April 18, 2026

छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती: यहां पढ़ें मराठा सम्राट के अनमोल विचार

Chhatrapati Shivaji Maharaj

Chhatrapati Shivaji Maharaj : आज देशभर में छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाई जा रही है। शिवाजी महाराज ने मराठा साम्राज्य की स्थापना की थी। मुगल शासकों के खिलाफ युद्ध लड़े। उनकी शौर्यगाथा इतिहास के पन्नों में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है। शिवाजी का नाम हर मराठा गर्व के साथ लेता है। केवल महाराष्ट्र ही नहीं बल्कि पूरे देश में उनकी वीरता की मिसाल दी जाती है।


Chhatrapati Shivaji Maharaj : शिवाजी महाराज एक कुशल प्रशासक, साहसी योद्धा होने के साथ ही देशभक्त थे। मुगलों को परास्त करने के लिए उन्होंने मराठा साम्राज्य की नींव रखी। 19 फरवरी 1630 में जन्में शिवाजी महाराज जीवनपर्यंत मुगलों से युद्ध करते रहे।

Chhatrapati Shivaji Maharaj :उनका लक्ष्य अपने राष्ट्र को मुगलों के चंगुल से बचाना और मजबूत बनाना था। छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के मौके पर मराठा सम्राट के अनमोल विचार पढ़ें।

एक छोटा कदम छोटे लक्ष्य पर, बाद मे विशाल लक्ष्य भी हासिल करा देता है।

जब हौसले बुलन्द हो, तो पहाड़ भी एक मिट्टी का ढेर लगता है।

शत्रु को कमजोर न समझो, तो अत्यधिक बलिष्ठ समझ कर डरना भी नहीं चाहिए।

जब लक्ष्य जीत की हो, तो हासिल करने के लिए कितना भी परिश्रम, कोई भी मूल्य , क्यो न हो उसे चुकाना ही पड़ता है।

जो मनुष्य समय के कालचक्र में भी पूरी शिद्दत से, अपने कार्यो में लगा रहता है। उसके लिए समय खुद बदल जाता है।

कोई भी कार्य करने से पहले उसका परिणाम सोच लेना हितकर होता है; क्योंकि हमारी आने वाली पीढ़ी उसी का अनुसरण करती है।

शत्रु चाहे कितना ही बलवान क्यो न हो, उसे अपने इरादों और उत्साह मात्र से भी परास्त किया जा सकता है।

 


You may have missed