April 17, 2026

पत्नी ने ससुराल जाने से किया मना: तो बिजली टावर पर चढ़ गया पति, फिर किया हाई वोल्टेज ड्रामा

TAWAR PAR CHADHA

दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने बिजली टावर पर चढ़कर कई घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा किया|


पति-पत्नी के बीच हुआ झगड़ा

बताया जा रहा है कि युवक अपने सुसराल गनियारी गांव पत्नी को लेने पहुंचा था, जहां शराब के नशे में दोनों के बीच झगड़ा हो गया और पत्नी ने उसके साथ जाने से इंकार दिया, तो वह टावर पर चढ़ गया।

इस तरह उतरा नीचे

पूरा मामला पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र का है। जानकारी मिलते ही ससुराल वाले उसे नीचे उतारने पहुंचे लेकिन नशे की हालत में वह और उंचाई में चढ़ता जा रहा था, जब पत्नी ने उसके साथ चलने के लिए हामी भरी तभी वह नीचे उतरा।

टावर से कूदने की दी धमकी

ससुराल वालों ने बताया कि बिजली टावर में चढ़ने के बाद वहां से कूद जाने की धमकी दे रहा था। 112 में आए आरक्षक कुन्दन सिंह ने युवक को प्यार से समझाया पर वह नहीं माना।

पत्नी के समझाने पर समझा

कुंदन ने युवक की पत्नी को वहां पर बुलवाया। जब पत्नी ने उससे कहा कि वो उसके साथ घर जाने के लिए तैयार है तब जाकर वो टावर से नीचे उतरा।


You may have missed