April 21, 2026

मार्च से चमक उठेगी मेष-सिंह सहित राशियों की किस्मत: धन की किल्लत होगी दूर, खुशियों से भर जाएगा जीवन

Aaj-Ka-Rashifal-In-Video-Today-is-the-fate-of-696x456

19 मार्च को शाम 6:49 बजे पर शुक्र अस्त होंगे और 23 मार्च 2025 तक इसी अवस्था में रहेंगे। कुछ राशियों के लिए यह परिवर्तन किसी वरदान से कम नहीं होगा। मेष, सिंह सहित इन राशियों के लिए यह परिवर्तन धन, दौलत और लाभ लेकर आएगा। तो चलिए कौन सी है वो भाग्यशाली राशि


बता दें कि धन और वैभव के दाता शुक्र मार्च में ग्रहों के राजा सूर्य के करीब जा रहे हैं। इस अवस्था को “शुक्र अस्त” कहा जाता है। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र देव को महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है, जिन्हें दैत्यों के गुरु भी कहा जाता है। राशि और नक्षत्र परिवर्तन करने के साथ-साथ शुक्र अस्त अवस्था में भी जाते हैं।

शुक्र के अस्त अवस्था में जाने के दौरान कोई भी मांगलिक कार्य नहीं किया जाता है। इसके अलावा जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले लेने से बचना चाहिए। तो वही जिनकी कुंडली में इस ग्रह की स्थिति मजबूत होती है, वह व्यक्ति धनवान होता है। भौतिक सुख-सुविधाओं की कभी कमी महसूस नहीं होती।

वृषभ राशि (Vrishabh Rashi)

वृषभ राशि के जातकों पर शुक्र की विशेष कृपा बरसने वाली है। सेहत से जुड़ी समस्याएं दूर होगी। धन-धान्य में वृद्धि के प्रबल योग बन रहे हैं। कारोबार में मुनाफा होगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। धन से जुड़ी परेशानियां दूर होगी। घर-परिवार में सुख और शांति बनी रहेगी।

मेष राशि (Mesh Rashi)

मेष राशि के जातकों के लिए भी शुक्र का अस्त लाभकारी सिद्ध होगा। वैवाहिक जीवन सुखमय होगा। प्रेमियों के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा। सेहत दुरुस्त रहेगी। कर्ज से छुटकारा मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। यात्रा के योग बन रहे हैं। भाग्य का साथ मिलेगा।

सिंह राशि (Singh Rashi)

सिंह राशि के जातकों के लिए भी शुक्र की यह चाल अनुकूल रहेगी। जीवन में खुशहाली आएगी। धन लाभ और सफलता के प्रबल योग बन रहे हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।  लंबे समय से अटके हुए कार्य पूरे होंगे। प्रमोशन के योग बन रहे हैं। ससुराल पक्ष की ओर से सहायता मिल सकती है। जीवन में सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं।

2025 में कब अस्त होंगे शुक्र?

वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, नए साल में 19 मार्च को शाम 7 बजे शुक्र अस्त होंगे, जो 23 मार्च 2025, दिन रविवार को प्रात: काल 05 बजकर 52 मिनट तक इसी अवस्था में रहेंगे। इसके बाद 11 दिसंबर 2025, दिन बृहस्पतिवार को सुबह 06 बजकर 35 मिनट पर शुक्र एक बार भी अस्त होंगे, जो अगले साल 1 फरवरी 2026 को शाम 06 बजकर 27 मिनट तक इसी अवस्था में रहेंगे।


You may have missed