July 2, 2026

सरकार ने किया बड़ा ऐलान: रील बनाओ 2 लाख का इनाम पाओ, जानिए इससे जुड़ी पूरी खबर

reels

अगर आप भी रील बनाने का शौक रखते हैं तो ये खबर आपके लिए हैं| रील का शौक अब आपको लखपति बना सकता है| जी हां.. रील बनाने वाले को सरकार की ओर से 2 लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा।


दरअसल, मध्य प्रदेश पंचायत एवं ग्रामीण विकास की ओर से ये घोषणा की गई है। घोषणा के तहत बस आपको करना ये है कि आपको स्वच्छता संदेश देती हुई रील बनानी होगी और 15 अप्रैल तक गांवों में कचरे से जुड़ी जागरूकता पर रील बनाकर सरकार की ओर से जारी की गई लिंक पर अपलोड करनी होगी। इसपर सरकार चयनित प्रतिभागी को इनाम के रूप में राशि देगी।

जागरूकता पर बनाना होगा रील 

मध्य प्रदेश पंचायत एवं ग्रामीण विकास ने स्वच्छता पर रील बनाने वाले को इनाम देने का ऐलान किया है। 15 अप्रैल तक गांवों में कचरे से जुड़ी जागरूकता पर रील बनाना होगा।

5 प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार

इस प्रतियोगिता के तहत राज्य सरकार युवाओं को 2 लाख रुपए तक की प्रोत्साहन राशि देगी। प्रदेशभर से प्राप्त रीलों में से सर्वश्रेष्ठ 5 प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

दिए जाएंगे ये पुरस्कार 

पहला पुरस्कार 2 लाख रुपए, दूसरा पुरस्कार 1 लाख रुपए, तीसरा पुरस्कार 50 हजार रुपए और 25-25 हजार रुपए के दो सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे।

इस लिंक पर अपलोड करें अपनी रील

स्वच्छता के प्रति जागृति संबंधी रील बनाकर https://mp.mygov.in/task/swachh-madhya-pradesh-reel-making-contest पर रजिस्ट्रेशन कर रील अपलोड करें। इसमें चयनित प्रतिभागी को पहले पुरुस्कार के रूप में 2 लाख रुपए राशि दी जाएगी। जबकि, दूसरा पुरस्कार 1 लाख रुपए और तीसरा पुरस्कार 50 हजार रुपए दिलाएगा।

इसके अलावा 25-25 हजार रुपए के दो सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे। मंत्री प्रहलाद पटेल से आग्रह किया है कि ‘स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत ‘स्वच्छ एमपी रील प्रतियोगिता’ में भाग लेकर http://mp.mygov.in पर 15 अप्रैल तक अपलोड करें।


You may have missed