April 21, 2026

8 मार्च 2025 शनिवार का राशिफल: मेष राशि वालों को मिल सकता है रुका हुआ पैसा, तुला राशि के लोगों को बिजनेस में होगा फायदा

Aaj-Ka-Rashifal-In-Video-Today-is-the-fate-of-696x456

मेष राशि- 

पॉजिटिव- दिन की शुरुआत में समस्या रह सकती है, लेकिन जल्दी ही समस्या सुलझ जाएगी। करीबी लोगों के साथ मुलाकात होने से मन प्रसन्न रहेगा। रुका काम भी पूरा होगा। इस समय अटकी हुई पेमेंट आदि मिल जाने से आर्थिक पक्ष मजबूत होता हुआ नजर आ रहा है।


नेगेटिव- अपनी कार्यशैली व योजनाओं को व्यवस्थित रूप से संपन्न करने का प्रयास करें। क्योंकि किसी की गलत सलाह आपको उलझन में डाल सकती है। बच्चों की गतिविधियों व शिक्षा संबंधी तैयारियों के विषय में भी जानकारी लेते रहें।

वृष राशि

पॉजिटिव- सुखद दिन बीतेगा। खुद से संबंधित कार्यों को समय पर निपटाने का प्रयास करें। आपका पारिवारिक संबंधी कोई मसला हल होने से आपसी संबंधों में पुनः मधुरता आएगी। किसी निकट संबंधी के आगमन से घर में उत्सव का माहौल रहेगा।

नेगेटिव- मानसिक सुकून बनाए रखने के लिए कुछ समय धार्मिक व आध्यात्मिक गतिविधियों के लिए भी जरूर निकालें। आपकी किसी व्यक्तिगत बात को लेकर परिवार में कोई तनाव हो सकता है। बेहतर होगा कि अपने स्वभाव के प्रति आत्म चिंतन अवश्य करें। विद्यार्थी अपनी शिक्षा के प्रति लापरवाही ना बरतें।

मिथुन राशि - 

पॉजिटिव- आज दिनभर प्रफुल्लित और ऊर्जा बनी रहेगी तथा आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य भी मनोनुकूल तरीके से संपन्न हो जाएगा। अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियां को बखूबी निभाने में कामयाब रहेंगे। जमीन-जायदाद से संबंधित कोई झमेला चल रहा है, तो आज उसका समाधान मिल सकता है।

नेगेटिव- बच्चों की समस्याओं को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें। उन्हें डांटने तथा गुस्सा करने से उनके अंदर हीनता की भावना आ सकती हैं। किसी भी कार्य को करने से पहले उसके अच्छे बुरे पहलू पर विचार अवश्य कर लें। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है

कर्क राशि- 

पॉजिटिव- परिवार के किसी सदस्य को कोई उपलब्धि मिलने से घर में उत्सव भरा माहौल रहेगा। कोई कोर्ट केस अथवा प्रॉपर्टी से संबंधित कोई रुके हुए काम का फैसला आपके हक में हो सकता है। जिससे आपको चल रहे बहुत अधिक मानसिक तनाव से राहत मिलेगी।

नेगेटिव- किसी भी परिस्थिति में अति आत्मविश्वास और ईगो की स्थिति से बचें। अपने स्वभाव में सरलता और सौम्यता बनाकर रखें। मित्रों के साथ आज प्रयास करते समय मान-मर्यादा का भी ध्यान रखें। आपकी किसी नकारात्मक बात की वजह से कुछ लोगों के साथ संबंध खराब भी हो सकते हैं।

सिंह राशि- 

पॉजिटिव- काफी समय बाद किसी नजदीकी संबंधी से मुलाकात होने पर बहुत आनंदित और हर्षित महसूस करेंगे। धार्मिक तथा आध्यात्मिक क्षेत्र से जुड़ी गतिविधियों में भी कुछ समय व्यतीत होगा। जरूरतमंद लोगों की सहायता करके मानसिक सुकून मिलेगा।

नेगेटिव- अन्य गतिविधियों में व्यस्तता की वजह से आपके व्यक्तिगत कार्य अधूरे रह सकते हैं। इस समय नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी न होने दें। दोबारा अपने लक्ष्य हासिल करने में लग जाए। पेरेंट्स अपने बच्चों का आत्मबल बनाकर रखने में सहयोग करें।

कन्या राशि- 

पॉजिटिव- आज दिन का अधिकतर समय पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने में व्यतीत हो जाएगा। कोई रुका हुआ सरकारी मामला किसी अधिकारी की मदद से हल करने की कोशिश करें, निश्चित ही आपको सफलता मिलेगी। विदेश जाने के लिए इच्छुक लोगों को कोई खुशखबरी मिल सकती है।

नेगेटिव- राजनीति या किसी संस्था से जुड़े लोग अपने मान सम्मान के प्रति सजग रहे। बाहरी लोगों का हस्तक्षेप अपने पारिवारिक तथा व्यवसायिक गतिविधियों पर न होने दे। बजट बनाकर व्यय करने से आर्थिक समस्या से बच जाएंगे और इससे आपको कोई भी निर्णय लेने में सुविधा होगी।

तुला राशि- 

पॉजिटिव- ग्रह स्थिति में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। पिछले कुछ समय से चल रही किसी दुविधा और बेचैनी से राहत मिलेगी तथा खुद को ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। अचानक ही किसी असंभव कार्य के संभव होने से मन में प्रसन्नता रहेगी। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के प्रति भरपूर मेहनत करेंगे।

नेगेटिव घर-परिवार से जुड़ा कोई भी फैसला लेते समय स्वजनों से विचार-व्यवहार अवश्य करें। कुछ नजदीकी संबंधों को खराब होने से बचाने के लिए आपको अगर झुकना पड़े, तो शर्मिंदगी ना महसूस करे। युवाओं को अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए अधिक मेहनत की आवश्यकता है।

वृश्चिक राशि-

पॉजिटिव- कुछ रुके हुए व्यक्तिगत मामले आज हल होने की भरपूर संभावना है। अपने रुचि पूर्ण रचनात्मक कार्यों में भी समय व्यतीत करने से सुकून मिलेगा। तथा कठिन से कठिन कार्य भी आप अपने दृढ़ निश्चय से पूरे करने की क्षमता रखेंगे।

नेगेटिव- बाहरी गतिविधियों में ज्यादा समय व्यतीत न करें। ऑनलाइन गतिविधियों की अधिक से अधिक जानकारी हासिल करना जरूरी है। वर्तमान परिवेश में भी बदलाव आया है। किसी पारिवारिक सदस्य का बर्ताव आपको कुछ विचलित कर सकता है। शांत चित्त होकर हल ढूंढें।

धनु राशि- 

पॉजिटिव- आज किसी भी फोन कॉल आदि को नजरअंदाज ना करें, क्योंकि आपको कोई खुशखबरी मिलने वाली है। मित्रों तथा रिश्तेदारों के संपर्क में भी रहे। कुछ समय से चल रही किसी दुविधा और और बेचैनी से आज राहत मिलेगी। आध्यात्मिक और धार्मिक गतिविधियों में रुझान रहेगा।

नेगेटिव- भाग्य की अपेक्षा अपने कर्म पर अधिक विश्वास रखें। किसी पड़ोसी के साथ व्यक्तिगत मामलों को लेकर कहासुनी की स्थिति बन सकती है। अपनी वाणी और गुस्से पर काबू रखना जरूरी है। युवा वर्ग व्यर्थ की गतिविधियों में ध्यान न दें और लक्ष्य पर फोकस करें।

मकर राशि- 

पॉजिटिव- अनुकुल ग्रह स्थिति बनी हुई है। अपनी वाकपटुता और कार्य क्षमता द्वारा किसी भी कार्य को हल करने में सफल रहेंगे। इस समय अपना पूरा ध्यान पेमेंट आदि कलेक्ट करने में लगाएं, आपको फायदा होगा। किसी समारोह में जाने का भी निमंत्रण मिल सकता है।

नेगेटिव- निवेश संबंधी कोई भी फैसला बहुत सोच-समझ कर लें, वरना नुकसान भी हो सकता है। इस समय अगर वाहन खरीदने की योजना बन रही है तो अभी स्थगित ही रखें। आर्थिक मामले भी पहले की तरह रहेंगे। अनावश्यक खर्चो पर कटौती करें। धैर्य रखें।

कुंभ राशि- 

पॉजिटिव- आज सही समय पर सही निर्णय लेने से पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियों से राहत मिलेगी। अचानक आपको सहयोग और उचित सलाह भी मिलेगी। विदेश जाने के लिए प्रयास कर रहे लोगों को कोई विशेष सूचना मिल सकती है।

नेगेटिव- मन में नकारात्मकता लाने की बजाय अपने काम करने की प्रणाली में बदलाव लाएं। घर के बड़े-बुजुर्गों की सलाह व सहयोग का भी अवश्य अनुसरण करें।

मीन राशि- 

पॉजिटिव- सकारात्मक रहें। निस्संदेह आपके कार्य बनते जाएंगे। पारिवारिक वाद विवादों को सुलझाने का अनुकूल समय है। किसी मित्र से मन की बात को सांझा करने से कोई मार्गदर्शन ही मिलेगा। घर के किसी विवाह योग्य सदस्य के लिए उचित रिश्ता आएगा। जिससे घर में खुशी भरा वातावरण रहेगा।Horoscope for Saturday, March 8, 2025: Aries people may get the pending money

नेगेटिव- लेनदेन संबंधी मामलों को लेकर कुछ गलती होने की स्थिति बन रही है, इसलिए लापरवाही बिल्कुल ना करें। बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करने से उनका मनोबल बढ़ेगा। पड़ोसियों के साथ वाद-विवाद से बचें, वरना इस वजह से तनाव भी रहेगा और आपके कार्यों में भी बाधाएं आएगी।


You may have missed