April 30, 2026

21 मार्च 2025 शुक्रवार का राशिफल: कन्या सहित इन राशि वालों को कारोबार क्षेत्र में मिलेगा लाभ, धन कोष में भी होगी वृद्धि

aaj ka rashifal

मेष राशि:


घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकता है। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। भाग-दौड़ अधिक रहेंगी।

वृष राशि:

नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। बातचीत में सन्तुलित रहें। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है अनियोजित खर्च बढ़ेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मिथुन राशि:

शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। लेखनादि कार्यों से मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आपका मन बेहद प्रसन्न रहेगा।

कर्क राशि:

पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाना हो सकता है। भाग- दौड़ बढ़ेगी। लाभ के अवसर मिलेंगे।

सिंह राशि:

अफसरों का सहयोग मिलेगा। मन अशान्त रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें सफलता के योग बन रहे हैं।

कन्या राशि:

आपके बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। पठनपाठन में रुचि रहेगी। सुस्वादु खान-पान में रुचि बढ़ेगी। सेहत का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।

तुला राशि:

शैक्षिक कार्यों के लिए किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। आपके जीवन में भाग दौड़ अधिक रहेगी। खर्च अधिक रहेंगे। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।

वृश्चिक राशि:

वाहन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। किसी पैतृक सम्पत्ति के लिए विवाद की स्थिति बन सकती है। नए कारोबार की शुरुआत हो सकती है।

धनु राशि:

कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। लाभ के अवसर मिल सकते हैं। परिवार में सद्भाव बनाये रखें। क्रोध की अधिकता रहेगी।

मकर राशि:

परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मन अशान्त रहेगा। चिकित्सीय खर्च बढ़ेंगे। भाग-दौड़ अधिक रहेगी। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है।

कुंभ राशि:

धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। मन शान्त रहेगा। जीवनसाथी के परिवार के किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति हो सकती है।

मीन राशि:

परिवार के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। परिवार में शान्ति बनाएं रखने का प्रयास करें। नए कारोबार की शुरुआत हो सकती है।


You may have missed