4 बॉयफ्रेंड वाली पत्नी का खौफ: पति ने CM से लगाई मदद की गुहार, कहा- मेरठ ड्रम कांड जैसा हो जाएगा
ग्वालियर : मेरठ में ड्रम कांड के बाद उन पतियों में खौफ का माहौल है, जिनकी पत्नियां शादी के बाद भी अपने बॉयफ्रेंड के साथ रिलेशन में उलझी है। ग्वालियर में ऐसे ही एक पति को अपनी हत्या की आशंका सता रहा है। इस युवक की पत्नी की चार बॉयफ्रेंड हैं, पत्नी पति को छोड़कर एक बॉयफ्रेंड के साथ रह रही है। ये बॉयफ्रेंड पति को हत्या की धमकी दे रहा है।


धरने पर बैठा पति
जब पुलिस ने युवक की बात को गंभीरता से नहीं सुना तो फिर परेशान होकर फूलबाग चौराहे पर CM के पोस्टर के नीचे धरने पर बैठ गया और CM डॉ मोहन यादव से मदद की गुहार लगाइ है।

बॉयफ्रेंड के साथ लिव-इन में पत्नी
ग्वालियर के एबी रोड स्थित मेंहदी वाला सैय्यद इलाके में रहने वाला अमित कुमार सेन मेरठ के ड्रम कांड के बाद दहशत में है। दरअसल अमित अपनी पत्नी से प्रताड़ित है और पीड़ित पति अमित का आरोप है कि उसकी पत्नी अब तक तीन से चार बॉयफ्रेंड बना चुकी है। इन दिनों वह घर छोड़कर राहुल बाथम नामक बॉयफ्रेंड के साथ लिव-इन में रह रही है।
पत्नी के बॉयफ्रेंड ने दी हत्या की धमकी
अमित का कहना है कि उसके बॉयफ्रेंड और पत्नी ने मिलकर बड़े बेटे हर्ष की भी हत्या करवा दी थी। वहीं छोटे बेटे को लेकर बॉयफ्रेंड के साथ रह रही है। जब उसने इसका विरोध किया तो बॉयफ्रेंड उसे हत्या करने की धमकी दे रहा है।
सुनवाई नहीं होने से परेशान
अमित को आशंका है कि मेरठ में सौरभ ड्रम हत्याकांड की तरह उसका भी कत्ल हो सकता है। इस मामले को लेकर वह कई बार थाने में शिकायत करने गया लेकिन पुलिस ने उसकी सुनवाई नहीं की। आखिर में परेशान होकर अमित ग्वालियर के फूल बाग चौराहे पर CM के नाम ज्ञापन पोस्टर लेकर धरने पर बैठ गया।
मुख्यमंत्री से मदद की गुहार
अमित ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मदद की गुहार लगाई है। पीड़ित अमित ने बताया कि कई बार उसने पुलिस से शिकायत की लेकिन उसकी बात को गंभीरता से नहीं लिया गया।
थाना प्रभारी का दावा
वहीं जानकागंज थाना प्रभारी का दावा है कि अमित थाने पर अभी तक नहीं आया है। अगर पूर्व में कोई आवेदन दिया होगा तो उस पर कार्रवाई ही होगी। अगर अमित आता है तो वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

