July 2, 2026

Indian Railway Fare Hike 1 July 2025: यात्रीगण कृपया ध्यान दें, ट्रेन का सफर होने वाला है महंगा, जानिए कब और कौन सा टिकट होगा महंगा

traina

 


Indian Railway Fare Hike 1 July 2025: अगर आप भी भारतीय ट्रेन में यात्रा करते हैं तो यह खबर आपके लिए हैं। बता दें कि भारतीय रेलवे रोजाना ट्रेन के जरीए लाखों करोड़ों लोगों को अपने गंतव्य तक लाती ले जाती है। इसके लिए बस आपको ट्रेन का टिकट लेना होता है। इस बीच ट्रेन के टिकट को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है कि भारतीय रेलवे ने नया किराया टैरिफ लागू करने का निर्णय लिया है, जिससे यात्रियों के जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ने वाला है।

नया किराया टैरिफ: क्या है बदलाव?

भारतीय रेलवे ने नए किराया टैरिफ के तहत मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के किराए में संशोधन किया है, खासतौर पर एसी और नॉन एसी कोचों में यात्रा करने वाले अब पहले से और ज्यादा किया देना होगा। अगर आप नॉन एसी कोच में सफर करते हैं तो अब आपको प्रति किलोमिटर के हिसाब से एक पैसा ज्यादा देना होगा। वहीं अगर आप एसी कोच में सफर करते हैं तो प्रति किलोमिटर के हिसाब से दो पैसे ज्यादा देने होंगे।

सामान्य श्रेणी के यात्रियों को आंशिक राहत

भारतीय रेलवे के मुताबिक, सामान्य द्वितीय श्रेणी के किराए में 500 किलोमीटर तक की दूरी पर कोई भी बढ़ोतरी नहीं की गई है, लेकिन 500 किलोमीटर से अधिक की यात्रा करने पर प्रति किलोमीटर आधार पैसा लगभग 1/100 रुपए अतिरिक्त लिया जाएगा। इससे आम यात्रियों को सीमित दूरी के लिए राहत जरूर मिलेगी, लेकिन लंबी दूरी के यात्री प्रभावीत होंगे।

शहरी और लोकल ट्रेनों के किराए में नहीं हुआ बदलाव

रेलवे ने यह स्पष्ट किया है कि शहरी ट्रेनों (जैसे लोकल, पैसेंजर, मेट्रो रेल सेवाएं आदि) के किराए में किसी तरह की कोई वृद्धि नहीं की गई है। इससे दैनिक यात्रियों को बड़ी राहत मिली है, जो प्रतिदिन ऑफिस, कामकाज या पढ़ाई के लिए ट्रेनों पर निर्भर रहते हैं।

कब से होगा नया किराया लागू?

भारतीय रेलवे द्वारा घोषित यह नया किराया टैरिफ 1 जुलाई 2025 से प्रभावी हो जाएगा। यानी 1 जुलाई के बाद से जो भी यात्री टिकट बुक करेंगे, उन्हें नए टैरिफ के आधार पर भुगतान करना होगा। इसके तहत सभी ऑनलाइन और ऑफलाइन टिकट बुकिंग पर यह दरें लागू होंगी।

टिकट बुकिंग: क्या रखें ध्यान

यदि आप 1 जुलाई के बाद यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो टिकट बुक करते समय नए किराए की दरें देखने के बाद ही बुकिंग करें। आईआरसीटीसी वेबसाइट, मोबाइल ऐप और रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटरों पर यह नई दरें 1 जुलाई से अपडेट हो जाएंगी।

यात्रियों को करेगा प्रभावित

भारत जैसे बड़े देश में रेलवे यातायात का सबसे सस्ता और भरोसेमंद माध्यम माना जाता है। रोजाना करोड़ों लोग ट्रेनों के माध्यम से अपने गंतव्य तक पहुंचते हैं। ऐसे में किराे में हुआ यह बदलाव लाखों यात्रियों को प्रभावित करेगा। यह बदलाव भले ही लगने में छोटा लगे, लेकिन लंबीू दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए यह बदलाव उनके किराए को प्रभावित करेगा, जैसे कि अगर कोई यात्री 1000 किलोमीटर की दूरी तय करता है, तो नॉन एसी में 10 रुपए और एसी में 20 रुपए तक ज्यादा भुगतान करना होगा।


You may have missed