February 12, 2026

Kubereshwar Dham Me Bhagdad: कुबेरेश्वर धाम में भगदड़ से दो महिलाओं की मौत, एक दर्जन घायल – रुद्राक्ष वितरण के दौरान हुआ हादसा, प्रशासन अलर्ट मोड में


Kubereshwar Dham Me Bhagdad: सीहोर: मध्य प्रदेश – जिले के प्रसिद्ध कुबेरेश्वर धाम (Kubereshwar Dham) में मंगलवार को हुए एक दर्दनाक हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। यह भगदड़ उस वक्त मची जब धाम में रुद्राक्ष वितरण का कार्यक्रम चल रहा था। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और चीखपुकार से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। कुबेरेश्वर धाम में 5 अगस्त 2025 का वीडियो


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रुद्राक्ष माला लेने के लिए महिलाओं की लंबी लाइन लगी हुई थी। इसी दौरान पीछे से अचानक धक्का (Kubereshwar Dham) लगने के कारण कुछ महिलाएं नीचे गिर गईं और भीड़ में दबने से दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

एडिशनल एसपी सुनीता रावत ने बताया कि रुद्राक्ष वितरण के दौरान यह भगदड़ (Kubereshwar Dham) हुई। चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई हैं। इससे पहले भी वर्ष 2023 में इसी प्रकार की भगदड़ में एक महिला और एक बच्चे की मौत हो चुकी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद धाम में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। सावन के महीने के चलते कुबेरेश्वर धाम (Kubereshwar Dham) में आम दिनों से कहीं अधिक भीड़ उमड़ रही है।

इस हादसे के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं। समाजवादी पार्टी ने सोशल मीडिया पर आयोजक पंडित प्रदीप मिश्रा (Pandit Pradeep Mishra) पर कार्रवाई की मांग की है। पार्टी ने कहा कि आयोजनों की जिम्मेदारी आयोजकों की होती है और मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता दी जानी चाहिए।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हादसे की जानकारी मिलने पर अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। सीहोर विधायक सुदेश राय ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है और भीड़ के कारण यह हादसा हुआ।

कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “मरता तो सिर्फ गरीब है, कभी किसी नेता का बेटा नहीं मरता।” उन्होंने धार्मिक आयोजनों में कड़ी निगरानी और पुख्ता इंतजामों की मांग की।

उल्लेखनीय है कि 6 अगस्त को कुबेरेश्वर धाम से कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें लाखों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। प्रशासन को कल के लिए और अधिक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। हादसे के मद्देनज़र धाम में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जा रहा है ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

 


You may have missed