Chhattisgarh Film Actor Salim Ansari: छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर: वरिष्ठ अभिनेता और थियेटर आर्टिस्ट सलीम अंसारी का निधन
Chhattisgarh Film Actor Salim Ansari: रायपुर: छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ अभिनेता और थियेटर आर्टिस्ट सलीम अंसारी का निधन हो गया है। उनके जाने से राज्य की कला और सिनेमा दुनिया में गहरा शोक फैल गया है। फिल्म निर्देशक सतीश जैन ने उनके निधन की पुष्टि की है। सलीम अंसारी (Chhattisgarh Film Actor Salim Ansari) ने थिएटर, एल्बम और छत्तीसगढ़ी फिल्मों में अपनी बहुमुखी अदाकारी से ऐसा नाम कमाया था, जिसे लोग कभी नहीं भूल पाएंगे।


थिएटर से फिल्मों तक का प्रेरक सफर
सलीम अंसारी ने अपने करियर की शुरुआत थिएटर से की थी। मंच पर संवाद अदायगी और भावनाओं की सटीक प्रस्तुति ने उन्हें जल्द ही पहचान दिलाई। बाद में उन्होंने एल्बम और फिल्मों में काम किया और अपनी स्वाभाविक अदाकारी, हास्य से भरे संवाद और विनम्र व्यक्तित्व से दर्शकों के दिलों में जगह बना ली।
उनका अभिनय दर्शकों के चेहरों पर मुस्कान लाता था — चाहे वो ‘झन भुलव मां-बाप ला’ जैसी चर्चित फिल्म हो या फिर क्षेत्रीय एल्बमों का मंच।
“लोगों का प्यार ही मेरा सबसे बड़ा पुरस्कार”
सलीम अंसारी अक्सर कहा करते थे कि “मैं थिएटर से आया हूँ, बहुत साल मंच पर रहा… लोगों ने मेरे काम को पसंद किया, यही मेरे लिए सबसे बड़ा पुरस्कार है।” उनकी यह बात आज उनके चाहने वालों की आंखें नम कर रही है।
अदाकारी की विरासत छोड़ गए सलीम अंसारी
उनका योगदान छत्तीसगढ़ सिनेमा और थिएटर के इतिहास में हमेशा दर्ज रहेगा। उन्होंने न केवल सैकड़ों फिल्मों में अभिनय किया, बल्कि नई पीढ़ी के कलाकारों के लिए एक प्रेरणा भी बने। कला जगत से जुड़े कलाकारों ने उन्हें “छत्तीसगढ़ी सिनेमा का सच्चा हीरा” बताया है।

